मैनपुरी :Mainpuri Lok Sabha by-election 2022: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक18.72% मतदान हुआ। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, अपडेट
शाम पांच तक 51.20 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में शाम पांच तक 51.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
किसी भी शिकायत में सत्यता नहीं: DM
इटावा के DM अवनीश राय ने कहा,''चुनाव को लेकर जो सभी शिकायतें आईं हमने उन्हें देखा और किसी भी शिकायत में सत्यता नहीं मिली है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में लगभग 33% मतदान हुआ है। हमें उम्मीद है कि शाम 6 बजे तक शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से मतदान समाप्त होगा|
एकरसानंद गांव में बूथ संख्या 137, 138, 139 में भाजपा के गुंडे घुसकर बूथ कैप्चरिंग करने की कर रहे कोशिश। संज्ञान लेकर कार्रवाई करे चुनाव आयोग। निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
भोगांव के मलपुर में बूथ संख्या 120 और 121 को भाजपा के गुंडों ने कैप्चर कर लिया है। बूथ नंबर 34 पर 2 घंटे से मशीन बंद। संज्ञान ले चुनाव आयोग। निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
उपचुनाव में धांधली/गड़बड़ी को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयुक्त से की शिकायत
रामपुर, खतौली और मैनपुरी उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही धांधली और गड़बड़ी को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयुक्त से की शिकायत। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।
दोपहर 1 बजे तक 31.64 फीसदी मतदान
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.64 फीसदी मतदान हुआ।
भाजपा सत्ता का जितना दुरुपयोग कर ले, जीतेगी सपा ही: पार्टी
समाजवादी पार्टी का ट्वीट कर कहा,''भाजपा सत्ता का जितना दुरुपयोग कर ले, जीतेगी सपा ही ! मैनपुरी, खतौली और रामपुर में भाजपा और प्रशासन की मिलीभगत और बेईमानी के बावजूद हर क्षेत्र में सपा आगे है। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और भाजपा का सफाया करें ।
...भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही: डिंपल यादव
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा,''मैं समझती हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत रही है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें इसका जवाब मिलेगा|
मैनपुरी विधानसभा के बूथ संख्या 133 पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं चुनाव कर्मचारी। दरवाजा ब???द करके खुद ही मशीन में डाल रहे हैं वोट। वोटरों के द्वारा शिकायत करने पर कह रहे हैं मशीन खराब है दूसरी मंगवा रहे हैं। संज्ञान ले चुनाव आयोग: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
मैनपुरी सदर विधानसभा के छत्तारी में बूथ संख्या 242, 243 पर इंस्पेक्टर सिरसागंज द्वारा समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाया जा रहा है। कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग, आरोपी इंस्पेक्टर पर हो कार्रवाई: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
मैनपुरी में सपा की अच्छी जीत होगी: अखिलेश यादव
मतदान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''मुझे उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की अच्छी जीत होगी। 2024 की भी शुरूआत होगी लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि नेताजी इस क्षेत्र में काम करते रहे हैं। यह नेताजी का क्षेत्र रहा है, नेताजी को याद करके लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं|
...प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है
अखिलेश यादव ने कहा,''मुझे नहीं पता मतदान शुरू होने के साथ से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है,पता नहीं पुलिस को क्या ब्रीफिंग की गई है। सुबह से लगातार शिकायतें आई हैं और यह शिकायतें सिर्फ मैनपुरी लोकसभा सीट से नहीं बल्कि दूसरी सीट से भी आ रही हैं|
गुजरात में बुरी तरह हारेगी भाजपा: अखिलेश यादव
गुजरात विधानसभा चुनाव पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''मुझे उम्मीद है कि भाजपा गुजरात में बुरी तरह हारेगी|
करहल विधानसभा के सेक्टर 45 घिरोर में समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन श्री अनिल कुमार गुप्ता को एसडीएम घिरोर, सीओ और इंस्पेक्टर जबरन थाने ले गए हैं। सपा नेताओं की फर्जी गिरफ्तार कर चुनाव प्रभावित करना चाह रहा भाजपाई प्रशासन। कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग : समाजवादी पार्टी का ट्वीट
अखिलेश ने सैफई में वोट डाला
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में मैनपुरी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
सुबह 11 बजे तक18.72% मतदान
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक18.72% मतदान हुआ।
डीएम मैनपुरी भाजपा के एजेंट के रूप में कर रहे काम : समाजवादी पार्टी
डीएम मैनपुरी भाजपा के एजेंट के रूप में कर रहे काम! चुनाव में हो रही धांधली की शिकायतों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के फोन को नहीं रिसीव कर रहे डीएम। मामले का संज्ञान लें चुनाव आयुक्त। डीएम के खिलाफ़ हो कार्रवाई: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
जसवंतनगर विधानसभा के बूथ संख्या 36, ग्राम रुकुनपुरा पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना। संज्ञान ले चुनाव आयोग : समाजवादी पार्टी का ट्वीट
पुलिस-प्रशासन कर रहा मनमानी
राम गोपाल यादव ने कहा,पुलिस-प्रशासन कर रहा हैं मनमानी। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि ड्यूटी के लिए तैनाती यादृच्छिक रूप से की जाए। लेकिन जब मतदान दल पहुंचे, तो लगभग 2000 कर्मचारियों को रोक दिया गया और रिजर्व के रूप में वापस रखा गया क्योंकि उनके यादव उपनाम था। वे भूल जाते हैं कि सिर्फ यादव ही नहीं बल्कि सभी सपा को वोट देते हैं|
मैनपुरी सदर विधानसभा के सेक्टर नंबर 19 के नगला पजाबा में बूथ संख्या 87 पर हर 15 मिनट बाद बंद हो रही ईवीएम मशीन। एक घंटा देरी से शुरू हुआ था मतदान। मतदान प्रतिशत घटाने की हो रही साजिश। संज्ञान ले चुनाव आयोग: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
भोगांव विधानसभा के सेक्टर नंबर 3 के बूथ संख्या 31 सुन्नामई पर समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारी को पुलिस द्वारा भाजपा नेता के इशारे पर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
मैनपुरी विधानभा के सूरजपुर में बूथ संख्या 57,58 पर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठियां बरसाई जा रही है और वोट नहीं डालने दिया जा रहा। संज्ञान ले चुनाव आयोग, आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हो कार्रवाई: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
करहल विधानसभा के बूथ संख्या 114 किरथुआ पर पीठासीन अधिकारी आधार कार्ड से वोट नहीं डालने दे रहें तथा बूथ संख्या 213 पर पुलिसकर्मी वोटरों को जबरन खदेड़ रहे है। संज्ञान ले चुनाव आयोग: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
पुलिस और प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहे
राम गोपाल यादव ने कहा,''मैनपुरी में, वे बूथ संख्या 141, 142, 143, 144, 145, 146 पर एजेंटों को अनुमति नहीं दे रहे थे। हमने रिटर्निंग ऑफिसर से बात की, मैं पता लगाऊंगा कि क्या बाद में अनुमति दी गई थी। इसी तरह, भाजपा के गुंडे नशे की हालत में मैनपुरी के बिजलीघर में आए और हमारे एजेंट को धक्का देकर बाहर कर दिया। पुलिस और प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहे हैं|
पुलिस और प्रशासन वोट डालने भी नहीं देते
राम गोपाल ने कहा,''रामपुर में वोट डालने भी नहीं देते। आए दिन लोगों की पिटाई शुरू हो गई। एसएसपी वही हैं जिन्हें चुनाव के दौरान मेरी शिकायत पर फिरोजाबाद से हटा दिया गया था. ये एसएसपी पिछली बार भी थे और अब भी हैं. सुनने वाला कोई नहीं, लेकिन जनता सर्वोपरि हैं|
...तीन गुना ज्यादा वोटों से जीतेंगी डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा,, "डिंपल यादव (उपचुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार) नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोटों से जीतेंगी।"
सुबह 9 बजे तक 7.08 फीसदी मतदान
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.08 फीसदी मतदान हुआ है। करहल में सबसे ज्यादा 6.1 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं भोगांव में सबसे कम 4.4 मतदान हुआ।
मैनपुरी सदर विधानसभा में बूथ संख्या 373 रसेमर पर वोटरों को मतदान करने से रोका जा रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
भोगांव विधानसभा के सेक्टर नंबर 15 मानिकपुर में बूथ संख्या 173 पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार कर चौकी ले जाया गया है। मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
मैनपुरी सदर विधानसभा के बूथ संख्या 274 शाह आलमपुर पर बिछुआ थाने के प्रभारी द्वारा मतदाताओं पर लाठी चार्ज किया गया है। साथ ही VVPAT मशीन से पर्ची ना निकलने की शिकायत करने पर सपा के ऐजेंट को धमकाया जा रहा है। तत्काल संज्ञान ले चुनाव आयोग: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी: शिवपाल सिंह यादव
PSP प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा,''मतदान शुरू हो चुके हैं, पुलिस का जो अभी तक दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना पड़ा। जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनके सीट पर SP प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी|
राम गोपाल यादव ने वोट डाला
इटावा में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी जिस प्रकार से जीतते आ रही है वैसे ही जीतेगी।"
भोगांव विधानसभा के मोहल्ला पथरिया में बूथ संख्या 250 पर भारतीय जनता पार्टी के एजेंट द्वारा पैसे बांटे जा रहे हैं। मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करे चुनाव आयोग: समाजवादी पार्टी का ट्वीट
बड़ी संख्या में मतदान करें मतदाता : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "भारत के अलग-अलग हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं उन सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं वे बड़ी संख्या में मतदान करें।"
समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी; अभय राम यादव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी।
7:03 AM · Dec 5, 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है| मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के तहत जिले के 1756 मतदेय स्थलों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है| सीट पर सपा की प्रतिष्ठा दांव पर है।
मैनपुरी में ये प्रत्याशी हैं मैदान में: सपा से डिंपल यादव; भाजपा से रघुराज सिंह शाक्य; राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेंद्र सिंह धनगर; भारतीय कृषक दल से प्रमोद यादव, और दो निर्दलीय कैंडिडेट- सुषमा देवी और सुरेश चंद्र
पांच राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुल 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ।
1 बजे तक कुरहानी (बिहार) में 37%, पदमपुर (ओडिशा) में 46.96%, सरदाशहर (राजस्थान) में 36.68%, रामपुर (यूपी) में 19.01%, खतौली में 33.20% और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) में 50.83% मतदान हुआ।