मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुजरात में योगी बोले- दिल्ली से आया 'AAP' का नमूना 'आतंकवाद' का सच्चा हितैषी, केजरीवाल का पलटवार, कहा-अगर गंदी गाली गलौज, गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार चाहिए तो....

गीर सोमनाथ: Gujarat assembly polls 2022: गुजरात के गीर सोमनाथ में रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा…

गुजरात में योगी बोले- दिल्ली से आया 'AAP' का नमूना 'आतंकवाद' का सच्चा हितैषी, केजरीवाल का पलटवार, कहा-अगर गंदी गाली गलौज, गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार चाहिए तो....
गुजरात में योगी बोले- दिल्ली से आया 'AAP' का नमूना 'आतंकवाद' का सच्चा हितैषी, केजरीवाल का पलटवार, कहा-अगर गंदी गाली गलौज, गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार चाहिए तो.... | फ़ोटो: TVL News

गीर सोमनाथ: Gujarat assembly polls 2022: गुजरात के गीर सोमनाथ में रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है| योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवाद का सच्चा हितैषी बताया है| उन्होंने कहा, "यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह तो आतंकवाद का सच्चा हितैषी है...



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली से आया नमूना आतंकवाद का सच्चा हितैषी है| वो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करता है और जब भारत की सेना पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तब ये भारत के जवानों से कहता है कि इसका प्रमाण क्या है?.... क्या से जवानों से प्रमाण मांगा जाता है



पाकिस्तान कहहै कि भारत के जवानों ने हमारी कमर तोड़ दी है लेकिन आम आदमी पार्टी को इसका भी प्रमाण चाहिए होता है| आंतकवाद और भ्रष्टाचार इनके जीन्स का हिस्सा हैं| इसलिए जो भ्रष्टाचारी हों, आतंकवाद समर्थक हों, उनको वोट देकर अपने वोट को कलंकित नहीं करें.



योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,'अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना।



आप सांसद संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अब आया ऊँट पहाड़ के नीचे भाजपाईयों ने बहुत कोशिश की Arvind Kejriwal का नाम न लें लेकिन बाबा जी माने नही। मतलब BJP हार रही है गुजरात।



बता दें कि, गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा|  हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| 


पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में- कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। 


दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।