मेरठ की चीनी मिल में लगी भीषण आग: चीफ इंजीनियर की मौत, 6 कर्मचारी झुलसे
मेरठ: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित चीनी मिल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। इस घटना में मिल के चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा की मौत हो…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
मेरठ की चीनी मिल में लगी भीषण आग: चीफ इंजीनियर की मौत, 6 कर्मचारी झुलसे | फ़ोटो: TVL News
मेरठ: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित चीनी मिल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। इस घटना में मिल के चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा की मौत हो गई। 6 अन्य कर्मचारी भी झुलस गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मोदीनगर के जीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है।
मोहिउद्दीनपुर स्थित शुगर मिल में दोपहर 3 बजे आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 5 बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि मिल में टरबाइन फटने से ये हादसा हुआ।
घटना के समय चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा अंदर ही मौजूद थे। उनके साथ 6 अन्य कर्मचारी भी आग से घिर गए। चीफ इंजीनियर और कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। वही नरेंद्र कुशवाहा को खुद को बचाने के लिए तीसरी मंजिल की तरफ भागे। उन्होंने जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से उनकी मौत हो गई। नरेंद्र बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे।
मेरठ DM दीपक मीणा ने बताया,''मिल के टर्बाइन में आग लगी थी। हादसे में एक इंजीनियर की मृत्यु हुई है। करनाल से टीम आ रही है जो जांच करेगी की मिल चालू हो सकता है या नहीं। अगर मिल चालू नहीं हो पाई तो किसानों का गन्ना दूसरे मिल पर ट्रांसफर किया जाएगा|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।