गुजरात चुनाव 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयोग (सीईसी) गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को 'जानबूझकर' रोक रहा है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठकों को संबोधित कर सकें।
गुजरात के नवसारी में CM गहलोत ने कहा,''गुजरात कांग्रेस ST सेल अध्यक्ष एवं विधायक श्री अनंत पटेल पर 8 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने दोषियों को पकड़ने की जगह श्री अनंत पटेल और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया। जहां एक विधायक सुरक्षित नहीं वहां आमजन की क्या स्थिति होगी? अशोक गहलोत ने कहा,''इससे स्पष्ट है कि गुजरात में कानून का राज खत्म हो गया है।
गुजरात चुनाव पर राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा,'गुजरात में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है... जो नई पार्टी (AAP) आई है वहां पर, उन्होंने अपने पोस्टर से गांधी को हटा दिया। भगत सिंह का, अंबेडकर का सम्मान पूरा देश करता है परन्तु गांधी का देश में एक अलग संदेश है|
राजस्थान के मुख्यमंत्री शोक गहलोत ने ट्वीट किया,'' आज नवसारी में अनंत पटेल पर हुए अत्याचार व गुजरात सरकार की द्वेषतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में रैली में हिस्सा लिया।