मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अमित शाह को तुरंत गिरफ्तार करो: तेलंगाना MLAs को 100 करोड़ ऑफर मामले में बोले सिसोदिया, 1075 करोड़ किसका है? इसकी जांच हो

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तेलंगाना में टीआरएस विधायक को लुभाने ( 100 करोड़ रुपये, ठेके और पदों का लालच) और राष्ट्रीय राजधानी में आप विधायकों को लुभाने की कोशिश पर चर्चा करते…

अमित शाह को तुरंत गिरफ्तार करो: तेलंगाना MLAs को 100 करोड़ ऑफर मामले में बोले सिसोदिया, 1075 करोड़ किसका है? इसकी जांच हो
अमित शाह को तुरंत गिरफ्तार करो: तेलंगाना MLAs को 100 करोड़ ऑफर मामले में बोले सिसोदिया, 1075 करोड़ किसका है? इसकी जांच हो | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली:  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तेलंगाना में टीआरएस विधायक को लुभाने ( 100 करोड़ रुपये, ठेके और पदों का लालच) और राष्ट्रीय राजधानी में आप विधायकों को लुभाने की कोशिश पर चर्चा करते हुए कथित भाजपा नेताओं का ऑडियो क्लिप सुनाया। सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी देशभर में 'ऑपरेशन लोटस' का जो गंदा खेल खेल रही है, उसका एक नया मामला सामने आया है| सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की|



मनीष सिसोदिया ने कहा,''दिल्ली में 43 MLAs को तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा. तेलंगाना में MLA ख़रीदने की कोशिश में ₹100 करोड़ के साथ पकड़े गए इनके दलाल ने खुद क़बूला है कि इसी तरह 25-25 करोड़ में दिल्ली के MLA ख़रीदने के लिए पैसा रखा हुआ है.  कहाँ से आ रहा है 43 MLA ख़रीदने के लिए 1075 करोड़ रुपया?



दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, तेलंगाना में BJP के 3 दलाल रामचंद्र भारती, नंद कुमार, सिम्हाय 100 करोड़ रुपये के साथ TRS के 4 MLAs ख़रीदने के षड्यंत्र में पकड़े गए। TRS MLA ख़रीदने की साज़िश का ऑडियो भी आया सामने। इनकी तस्वीरें BJP के बड़े नेताओं के साथ हैं।



सिसोदिया ने कहा,''इनका Offer था कि MLA लेकर आओ, पैसा भी देंगे, Post भी देंगे|  14 min की बात—BJP का दलाल खुलेआम कह रहा था कि B L Santosh जी और No. 2 से मिलवाएंगे Audio में No. 2 का Clarification भी है—No.2 यानी Amit Shah जी, देश के गृह मंत्री ये भी कहा कि CBI-ED की चिंता मत करिए|



-MLA ख़रीदने वाले BJP के दलालों का Audio हुआ Leak| "

-Delhi के 43 MLA को 25-25 Crore में ख़रीदने की कोशिश कर रहे हैं..Amit Shah और BL Santosh से बात हुई है"-BJP Agent 

- ये 1075 करोड़ किसका है? इसकी जांच हो



KCR की पार्टी के MLAs को खरीदने की कोशिश, रुपये - ठेके और पदों का दिया जा रहा लालच 


सिसोदिया ने कहा,''क्या देश के गृह मंत्री MLA के व्यापार में लगे हैं? अगर Audio में जिन Shah की बात की है, वो देश के गृह मंत्री Amit Shah जी हैं तो ये देश के लिए बहुत ख़तरनाक बात है। सबसे पहले इसकी ED जांच हो और Amit Shah जी को तुरंत Arrest करना चाहिए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।