जामनगर: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में मतदान होना है। क्रिकेटर रवींद्र सिंह जडेजा (Ravindra Singh Jadeja) के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा का प्रचार करते एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुजरात की जामनगर उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं।
अनिरुद्ध सिंह जडेजा की यह अपील सभी के लिए हैरान करने वाली है क्योंकि क्रिकेटर की पत्नी रिवाबा जडेजा उसी सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। साथ ही अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने गोंडल से कांग्रेस प्रत्याशी को भी अपना समर्थन दिया है|
अनिरुद्ध सिंह जडेजा लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा को वोट देने की अपील कर रहे है| अनिरुद्ध सिंह जडेजा लोगों से अपील करते हुए कह रहे है,''वह (बिपेंद्र सिंह जडेजा) मेरे छोटे भाई की तरह हैं। मैं विशेष रूप से राजपूत मतदाताओं से भूपेंद्र सिंह को वोट देने की अपील करता हूं।
आपको बता दें कि,'' रवींद्र सिंह जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से कांग्रेस की प्रबल उम्मदीवार थी और वह कांग्रेस पैनल की सूची में थीं। लेकिन जब बीजेपी ने रिवाबा जडेजा के नाम की घोषणा की, कांग्रेस ने नयनाबा को हटा दिया और बिपेंद्र सिंह को नामित किया। नयनाबा आक्रामक तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार भी कर रही हैं|