हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन और YSRTP प्रमुख शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से कार को खींचकर ले गई| वह तेलंगाना के सीएम केसीआर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के लिए कार के अंदर बैठी थीं। YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला को सोमाजीगुड़ा से हिरासत में लिया गया और हैदराबाद के SR नगर पुलिस स्टेशन लाया गया।
इससे पहले, कल पुलिस ने शर्मिल को हिरासत में लिया था| दरअसल वाईएस शर्मिला की वाईएसआर तेलंगाना पार्टी ने के.चंद्रशेखर राव सरकार के खिलाफ पदयात्रा शुरू की है. कल विरोध रैली के दौरान वारंगल में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के समर्थकों और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी| जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था|
आज, मंगलवार सुबह, वह मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के आधिकारिक आवास प्रगति भवन में पार्टी की विरोध रैली में शामिल हुईं थी| उनके कार में बैठने के तुरंत बाद, पुलिस एक क्रेन लेकर आई जो उनकी कार को घसीट कर ले गई| आज सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन उनकी कार को खींचकर लेकर जा रही है और वह कार के अंदर हैं| इस दौरान उनके समर्थक साथ-साथ दौड़े रहे हैं
हैदराबाद सिटी पुलिस ने 29 नवंबर को वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की प्रमुख वाईएस शर्मिला को हिरासत में ले लिया, जिन्होंने 28 नवंबर को वारंगल में अपनी पदयात्रा के घटनाक्रम के विरोध में पंजागुट्टा में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय प्रगति भवन का घेराव करने का आह्वान किया था।
शर्मिला ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ प्रगति भवन में इकट्ठा होने की योजना बनाई थी। जबकि उनमें से कई को भवन के बाहर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था| शर्मिला, जो उसी एसयूवी में सवार थीं और खुद को अंदर से बंद कर लिया। पुलिस ने उन्हें (शर्मिला को) वाहन से बाहर निकालने के कई प्रयास किए, लेकिन वह अड़ी रही। इसके बाद पुलिस पुलिस अधिकारियों ने शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से एसआर नगर पुलिस स्टेशन तक खिंचवाया लिया|