मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आंध्र प्रदेश: गुंटूर में पति ने पत्नी को चाकू घोंपकर मार डाला, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया। गुंटूर जिले के तेनाली में गुरुवार को व्यक्ति ने ब्यूटी पार्लर में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्य…

आंध्र प्रदेश: गुंटूर में पति ने पत्नी को चाकू घोंपकर मार डाला, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर
आंध्र प्रदेश: गुंटूर में पति ने पत्नी को चाकू घोंपकर मार डाला, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर | फ़ोटो: TVL News

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया। गुंटूर जिले के तेनाली में गुरुवार को व्यक्ति ने ब्यूटी पार्लर में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी| इसके बाद बाहर जाकर फूलों की एक माला खरीदी, जिसे उसने पत्नी के गले में पहनाया और फिर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।



पति-पत्नी (कोटेश्वर राव और स्वाति) तेनाली के गांधीनगर में रह रहे थे। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए स्वाति ब्यूटी पार्लर चला रही थी। पुलिस के अनुसार, कोटेश्वर राव कुछ समय से स्वाति को कर्ज चुकाने के लिए उसके नाम पर जमीन बेचने के लिए परेशान कर रहा था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। 



गुरुवार को कोटेश्वर राव ब्यूटी पार्लर गए और इस मुद्दे पर उनसे विवाद हो गया। उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें कोटेश्वर राव ने उस पर चाकू से हमला किया और उसकी मौके पर ही हत्या कर दी।



फिर वह पास की एक दुकान में गया, फूलों की एक माला खरीदी और उसे अपनी पत्नी के गले में डाल दिया। बाद में उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया|  उसके दो बेटे अनाथ हो गए|  बेटों की की मां की मौत हो गई और पिता सलाखों के पीछे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।