मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक होने पर 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ग्वालियर: भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक हुई। ग्वालियर और मुरैना में 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए।जानकारी के अनुसार मुरैना से ग्वालियर के बीच उनकी गाड़ी की सुरक्षा के ल…

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक होने पर 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड
भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक होने पर 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड | फ़ोटो: TVL News

ग्वालियर: भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक हुई। ग्वालियर और मुरैना में 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए।जानकारी के अनुसार मुरैना से ग्वालियर के बीच उनकी गाड़ी की सुरक्षा के लिए तैनात एस्कॉर्ट वाहन करीब आठ किलोमीटर तक किसी और गाड़ी के पीछे चलता रहा। इस बड़ी लापरवाही के लिए 14 पुलसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्राप्त है|




ग्वालियर SP ने बताया, "कल रात सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए ग्वालियर आ रहे थे। बॉर्डर पर उनकी सुरक्षा में चूक हुई।"



जानकारी के अनुसार ,''जब सिंधिया दिल्ली से ग्वालियर आ रहे थे। "कल रात मुरैना जिले की पायलट गाड़ी (एस्कॉर्ट वाहन) सिंधिया की गाड़ी के पीछे ग्वालियर की ओर आ रही थी। निरावली के पास मुरैना-ग्वालियर बॉर्डर पर पायलट वाहन के चालक को गलतफहमी हो गई और वह वहां से निकले सिंधिया की गाड़ी के रंग वाले दूसरे वाहन के पीछे चलने लगा। आठ किलोमीटर तक पुलिस गलत गाड़ी के पीछे चलती रही।


करीब आठ किलोमीटर तक गलत गाड़ी के पीछे चलते रहने के बाद पुलिसकर्मियों को जब इस बात का अहसास हुआ तो उनके होश फाख्ता हो गए। वहीं, इस दौरान सिंधिया की गाड़ी काफी आगे निकल गई थी। जब सिंधिया का काफिला हजीरा थाने के सामने से निकला तब सुरक्षा में चूक का पता चला। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मुरैना के नौ और ग्वालियर थाने के पांच पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 19 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।