ग्वालियर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहें।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''आज ग्वालियर में आधुनिक राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे का भूमिपूजन किया गया है। जिस लगन के साथ बारीकी से इस एयरपोर्ट की प्लानिंग हुई है, मुझे लगता है कि ये देश के सबसे अच्छे हवाई अड्डे में से एक होगा|"
शाह ने कहा,'PM के नेतृत्व में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत बड़ा विकास हुआ है। सोनिया-मनमोहन की सरकार में रोज़ 12 किमी नेशनल हाइवे बनते थे, मोदी सरकार में अब वो 37 किमी बनते हैं। पहले एक साल में 375 किमी रेल लाइन बिछाई जाती थी, आज 1,458 किमी बिछाई जा रही है|
शाह ने कहा,'मध्य प्रदेश ने कांग्रेस सरकार का अनुभव कर लिया है, सब देख लिया है। अब फिर से गलती मत करिएगा, मोदी जी पर भरोसा रखकर, कमल के निशान पर बटन दबाकर, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाइएगा|
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,''नया टर्मिनल 180 एकड़ में स्थापित होगा, यह कल्पना भविष्य के ग्वालियर की है। इसके साथ कार्गो टर्मिनल भी बनेगा और 4 एरो ब्रिज भी बनेंगे|