मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश: दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस ग्वालियर में पलटी, 3 मजदूरों की मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है | दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस ग्वालियर ज़िले के जौरसी में पलट जाने से तीन मजदूरोंकी मौत हो गई| दिल्ली से छतरपुर औ…

मध्य प्रदेश: दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस ग्वालियर में पलटी, 3 मजदूरों की मौत
मध्य प्रदेश: दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस ग्वालियर में पलटी, 3 मजदूरों की मौत | फ़ोटो: TVL News

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है | दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस ग्वालियर ज़िले के जौरसी में पलट जाने से तीन मजदूरोंकी मौत हो गई| दिल्ली से छतरपुर और टीकमगढ़ ले जा रही एक बस की ग्वालियर ज़िले के जौरसी में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। 



बस में प्रवासी मज़दूर थे। सब इंस्पेक्टर(बायोला थाना) ने बताया,"हादसे में 3 की मृत्यु और 5-7 लोग घायल हुए हैं। तेज़ गाड़ी चलाने की वजह से ये हादसा हुआ है।"




मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर-झांसी मार्ग पर हुई बस दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल मृत्यु होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। घायलों को समुचित इलाज और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है|




बता दें कि,''देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक हफ्ते के कंप्लीट लॉकडाउन (Delhi Lockdown) की घोषणा होते ही मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है| इसी के चलते सराय काले खां और आनंद विहार बस अड्डे पर भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ पड़ी है| आलम ये है कि बसों में लोग बाहर लटक कर सफर कर रहे हैं| 




'दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लॉकडाउन का एलान करते वक्त प्रवासी कामगारों से राजधानी न छोड़ने की अपील की थी, लेकिन अंतरराज्यीय बस अड्डों समेत दूसरी जगहों से उनके पलायन का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार दोपहर बाद शुरू हुआ लोगों का पलायन देर रात कर्फ्यू लागू होने के बाद भी जारी रहा। आनंद विहार, सराय काले खां सहित सभी बस अड्डों और अलग-अलग इलाकों से निजी बसों में प्रवासी कामगार अपने घर को वापस लौटते हुए दिखाई दिए।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।