हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के स्थित आश्रम में मंगलवार को एक ही परिवार के 3 लोगों की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव के लोगों से पूछताछ जारी है|
टड़ियावां पुलिस थाना क्षेत्र के कुआंमऊ में अपने घर में सोते समय एक ही परिवार के 3 सदस्यों (2 पुरुष और 1 महिला) की ईंटों और पत्थरों से कुचल हत्या कर दी गई।एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे| स्थानीय लोगों के मुताबिक ये साधु थे और आश्रम में अपने बेटे और एक महिला के साथ रहते थे। हरदोई के SP ने बताया, "संपत्ति और जमीन को लेकर कई सारे विवाद सामने आ रहे हैं, पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।"
हरदोई के एसपी अमित गुप्ता ने बताया हमें आज सुबह 7.30 बजे सूचना मिली कि किसी ने साधु हीरादास, उनके बेटे और एक महिला को मंदिर परिसर के अंदर उनके सिर पर प्रहार करके मार डाला है। प्रारंभिक जांच के दौरान धन और संपत्ति विवाद प्रकाश में आया है।
पुलिस सभी संभावित कोणों पर जांच कर रही है|
स्थानीय लोगों के अनुसार हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआंमऊ में एक आश्रम में रहने वाले बाबा, उनके पुत्र और महिला की ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। तीनों के शव आश्रम में बने कमरे में पड़े मिले। कुआंमऊ निवासी हीरा दास अपने पुत्र और महिला के साथ गांव से लगभग 500 मीटर दूर बने आश्रम में रहते थे। पिछले 20 वर्ष से तीनों लोग यहीं पर रह रहे थे।