हाथरस कांड: हाथरस मामले को लेकर जारी आक्रोश के बीच अपर मुख्य सचिव गृह और DGP ने की पीड़िता के परिवार से मुलाकात
हाथरस:हाथरस गैंगरेप केस:उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से देश में उबाल है। इस मामले पर विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने में लगा हुआ है। हाथरस कांड को…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
हाथरस कांड: हाथरस मामले को लेकर जारी आक्रोश के बीच अपर मुख्य सचिव गृह और DGP ने की पीड़िता के परिवार से मुलाकात | फ़ोटो: TVL News
हाथरस:हाथरस गैंगरेप केस:उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से देश में उबाल है। इस मामले पर विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने में लगा हुआ है। हाथरस कांड को लेकर जारी आक्रोश के बीच अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी ने हाथरस में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।
हाथरस कांड में एक्शन में आई योगी सरकार ने शुक्रवार शाम को वहां के पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, इंसपेक्टर व दो अन्य पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद दिए। अभी तक शामली के कप्तान विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस मामले में पीड़ित परिवार, आरोपी पक्ष व संबंधित पुलिस कर्मियों का पालीग्राफ व नार्को टेस्ट भी कराने का भी आदेश दिए हैं। निलंबित किए जाने वालों में जिले के कप्तान विक्रांत वीर, क्षेत्राधिकारी रामशब्द, इन्सपेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह व हेड मोहर्रिर महेश पाल शामिल हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।