मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

युवाओं को रोजगार देने की भाजपा की नीयत नहीं, हर भर्ती में घोटाला: मंडी में प्रियंका गांधी का हमला

Himachal Pradesh Polls 2022 : हिमाचल प्रदेश के मंडी में कांग्रेस की मेगा रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपसे कई वादे किए थे लेकिन एक भ…

युवाओं को रोजगार देने की भाजपा की नीयत नहीं, हर भर्ती में घोटाला: मंडी में प्रियंका गांधी का हमला
युवाओं को रोजगार देने की भाजपा की नीयत नहीं, हर भर्ती में घोटाला: मंडी में प्रियंका गांधी का हमला | फ़ोटो: TVL News

Himachal Pradesh Polls 2022 : हिमाचल प्रदेश के मंडी में कांग्रेस की मेगा रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपसे कई वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह समय है कि आप जयराम को 'जय राम' करें और राज्य में कांग्रेस की सरकार लाएं|



मंडी में कांग्रेस की मेगा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''यहां के मुख्यमंत्री ने इस ज़िले (मंडी) के लिए क्या किया है? 63,000 सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं और आपको नौकरी नहीं मिल रही है क्योंकि उनकी (भाजपा) नियत नहीं है। हर भर्ती में घोटाला है। जनता को जागरूक होने की जरूरत है|



इंदिरा गांधी को याद करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''इंदिरा गांधी जी का इस देश के साथ एक आध्यात्मिक रिश्ता था। यह प्रेम, कर्तव्य और समर्पण का रिश्ता था। ऐसा रिश्ता आज की राजनीति में कम ही दिखता है| इंदिरा जी में आखिर ऐसी क्या खासियत थी कि आज 40 साल बाद भी पूरे देश में उनके लिए आदर और सम्मान की भावना है|



इंदिरा गांधी जी के समय लोगों ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश बना तो रहे हैं लेकिन यह प्रदेश चल नहीं पाएगा, इसे चलाने के लिए पैसा नहीं है। लेकिन इंदिरा जी जानती थीं कि हिमाचल प्रदेश को यहां की जनता बनाएगी| यह सांस्कृतिक परंपराओं का प्रदेश है, उसी की भूमि है। यहां के लोगों में देश के प्रति समर्पण की परंपरा है।  प्रदेश के युवा सेना में भर्ती होकर देश की रखवाली करते हैं। यहां के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर देश की सेवा करते हैं |



युवाओं को रोजगार देने की सरकार की नीयत नहीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि,''हिमाचल प्रदेश में 63 हज़ार सरकारी पद खाली पड़े हैं लेकिन यहां के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, क्योंकि युवाओं को रोजगार देने की सरकार की नीयत नहीं है| हमारे युवा देश के लिए शहीद होने को तैयार हैं। वे कह रहे हैं कि हम देश की रक्षा के लिए सरहद पर खड़े होंगे लेकिन सरकार उनके लिए अग्निवीर लेकर आ रही है। सरकार कह रही है -आपको न कोई पेंशन मिलेगी, न रैंक मिलेगी। 4 साल बाद आप घर लौट जाइए|


BJP सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा छीन ली

उन्होंने कहा,'''शिक्षकों की भर्ती हो या पुलिस की, हर भर्ती में घोटाला है। इस सरकार ने प्रदेश के नौजवानों के लिए क्या किया है? इसके साथ ही कमरतोड़ महंगाई और GST ने लोगों का जीवन और मुश्किल बना दिया है | हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने इस प्रदेश को बनाया है, लेकिन सरकार ने उनकी ही पेंशन छीन ली है। उनसे उनके भविष्य की सुरक्षा छीन ली| मंडी की अर्थव्यवस्था खेती, बागवानी व सरकारी कर्मचारियों पर निर्भर है। इसके बावजूद यहां न सेब-टमाटर की सही कीमत मिल रही है और न ही कोई प्रोसेसिंग यूनिट ही बनाई गई है|


कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए, वह पूरे हुए

प्रियंका गांधी ने ???हा कि,'आप अपने आपसे पूछिए, आपके राज्य में पिछले 5 साल से ऐसी राजनीति चल रही है। क्या आप इन्हें 5 साल और देंगे? आप अपने अनुभव से निर्णय लीजिए। सोच-समझ कर फैसला कीजिए कि इस सरकार ने पिछले 5 साल में आपके लिए किया क्या? | आप यह देखिए कि कांग्रेस के प्रदेशों में सरकार ने जो वादे किए, वह पूरे हुए।  जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री आए और उन्होंने वादा किया कि किसानों का कर्ज माफ़ होगा.. तो उन्होंने वह वादा पूरा किया |


सरकार बनने के बाद OPS बहाल, 63 हज़ार खाली पदों को भरने के साथ ही 1 लाख रोज़गार की घोषणा

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,''हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद जब मंत्रिमंडल पहली बार मिलेगा तो उसी बैठक से निकलकर यह घोषणा आएगी कि- आपको पुरानी पेंशन वापस मिल रही है | 63 हज़ार खाली पदों को भरने के साथ ही 1 लाख रोज़गार की घोषणा भी की जाएगी। हम 5 साल में कम से कम 5 लाख रोज़गार बनाकर दिखाएंगे। 



₹680 करोड़ का एक स्टार्टअप फंड,  मोबाइल क्लीनिक, हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी मीडियम के स्कूल

 ₹680 करोड़ का एक स्टार्टअप फंड बनाएंगे, जिसमें 0% ब्याज़ पर आपको व्यवसाय के लिए मदद दी जाएगी| हम स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हर गांव में मोबाइल क्लीनिक बनाना चाहते हैं।  हम शिक्षा के लिए हर विधानसभा में अंग्रेजी मीडियम के 4 स्कूल खोलना चाहते हैं|



हिमाचल के विकास के लिए कांग्रेस के संकल्प 

-महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रु की मदद  

-प्रदेशभर में 272 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल  

-गांव-गांव मोबाइल क्लीनिक 

-पहली कैबिनेट में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन और युवाओं को 1 लाख रोजगार। 

देवभूमि में परिवर्तन की बयार, हिमाचल में कांग्रेस सरकार।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।