मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

किन्नौर भूस्खलन: भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 5 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता....रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने के हादसे के छठे दिन सोमवार को बचाव दलों ने दो और शवों को निकाल लिया है। इस हादसे के मृतकों की संख्या अब 25 पहुंच…

किन्नौर भूस्खलन: भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 5 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता....रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
किन्नौर भूस्खलन: भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 5 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता....रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | फ़ोटो: TVL News

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने के हादसे के छठे दिन सोमवार को बचाव दलों ने दो और शवों को निकाल लिया है। इस हादसे के मृतकों की संख्या अब 25 पहुंच गई है। 5 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता बताये जा रहे है|




हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि किन्नौर के निगुलसारी भूस्खलन की घटना में 2 और शवों के मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। एक अधिकरी ने बताया,''किन्नौर में भूस्खलन स्थल से अब तक 25 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 5 से ज़्यादा लोग अभी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।




किन्नौर भूस्खलन की घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया,''वहां टीम भेजकर सारी स्थिति का आकलन करना है। इसमें वक्त लगेगा। वे स्टडी कर रहे हैं कि ये पहाड़ क्यों टूट रहे हैं। बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। 24 शव बरामद हो चुके हैं और अभी भी मलबे में कुछ शव दबे होने की आशंका है|



कोशिश कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में साइंटिफिक स्टडी के माध्यम से इसे कैसे रोका जा सकता है इसका कोई तरीका निकले। सरकार इस दिशा में प्रयत्न कर रही है। उम्मीद है कि स्टडी के माध्यम से रास्ते निकलेंगे ताकि आने वाले समय में हम इस प्रकार की घटनाओं को रोक सकें|



आपको बता दें कि किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास भूस्खलन की घटना के चौथे दिन शनिवार को बचाव दलों ने छह शव निकाले थे। शनिवार को घटनास्थल पर पत्थर गिरने की वजह से सर्च ऑपरेशन बार-बार बाधित होता रहा। हालांकि, शाम पांच बजे तक छह शवों को निकाल लिया गया था।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।