मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“ वह मुझे गले लगाने आया था, अति उत्साहित था ”: 'भारत जोड़ो यात्रा' में सुरक्षा में चूक पर बोले राहुल गांधी

होशियारपुर: पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर ज़िले के टांडा में हुई सुरक्षा में चूक (Security Lapse) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा में चूक नहीं थी, वह मुझे गले लगाने आ…

“ वह मुझे गले लगाने आया था, अति उत्साहित था ”: 'भारत जोड़ो यात्रा' में सुरक्षा में चूक पर बोले राहुल गांधी
“ वह मुझे गले लगाने आया था, अति उत्साहित था ”: 'भारत जोड़ो यात्रा' में सुरक्षा में चूक पर बोले राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

होशियारपुर:  पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर ज़िले के टांडा में हुई सुरक्षा में चूक (Security Lapse) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा में चूक नहीं थी, वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था| इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे| यात्रा में ऐसा होता रहता है|


दरअसल,पंजाब के होशियारपुर के टांडा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली| एक शख्स ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'सुरक्षा घेरा' तोड़ गले लगा लिया| आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले राहुल की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठ चुके हैं|


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'सुरक्षा में हुई चूक' के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा,''कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है|


पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। यात्रा के दौरान एक शख्स ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राहुल गांधी के पास जा पहुंचा। इसके बाद शख्स ने राहुल गांधी को गले लगा लिया| 


घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पीले रंग की जैकेट में एक शख्स राहुल गांधी की ओर आता दिख रहा है। थोड़ी देर बाद शख्स राहुल गांधी की ओर बढ़ता है और उनके गले से आकर लग जाता है। इस दौरान राहुल गांधी के पास मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शख्स को रोक लिया।



राहुल गांधी के 'सुरक्षा में हुई चूक' पर पंजाब के IG (लॉ एंड ऑर्डर विंग) GS ढिल्लों ने कहा,''वीडियो से लगता है कि ये सुरक्षा में चूक है। हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिस तरीके से उसने राहुल गांधी को गले लगाया उसकी उम्मीद नहीं थी। जब तक मैं आश्वस्त नहीं होता कि वे बुलाने पर आया था या किसी के साथ आ गया था, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।