होशियारपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज मंगलवार को 123वां दिन है। ‘यात्रा’ इन दिनों पंजाब में है | भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर पहुंची. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की|
इस दौरान जब राहुल गांधी से वरुण गांधी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन मेरी विचारधारा अलग है। वरुण की विचारधारा अलग है और उन्हें यहां दिक्कत होगी। श्री गांधी ने कहा कि,''वो भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता... वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता|
' क्या कांग्रेस परिवार को जोड़ने के लिए भी आप आगे हाथ बढ़ाएंगे, वरुण गांधी आपके भाई हैं, क्या उनसे भी मिलकर चलने की बात की जाएगी, इसके जवाब में श्री गांधी ने कहा कि वो बीजेपी में हैं, शायद अगर वो यहां चलेंगे उनको प्रॉब्लम हो जाएगी। मगर मेरी विचारधारा, उनकी विचारधारा से नहीं मिलती। मैं आरएसएस के ऑफिस में कभी नहीं जा सकता, मेरा आपको गला काटना पड़ेगा पहले, मैं नहीं जा सकता और मेरा जो परिवार है, उसकी एक विचारधारा है, उसका एक थॉट सिस्टम है, थिंकिंग सिस्टम है|
वरुण एक समय, शायद आज भी उस विचारधारा को अपनाया और उस विचारधारा को अपना बनाया तो मैं उस बात को एक्सेप्ट नहीं कर सकता हूं। मैं जरूर प्यार से मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं, मगर उस विचारधारा को मैं एक्सेप्ट नहीं कर सकता, इम्पॉसिबल है।