हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में निगम चुनाव (GHMC Elections) को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है|
हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि,''हमें घुसपैठियों से आम भारतीयों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करनी होगी। AIMIM और TRS आम भारतीयों के साथ नहीं, बल्कि अवैध घुसपैठियों के साथ खड़ी है ताकि उनके द्वारा अपना राजनीतिक हित साध सके|
हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC Elections) के लिए प्रचार करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि,''हमारे सैनिक हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अथक संघर्ष कर रहे हैं। और यहां इस ऐतिहासिक शहर हैदराबाद में, एआईएमआईएम और टीआरएस अवैध प्रवासियों को तेलंगाना की मतदाता सूची में जगह देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए लोगों को जवाब देना होगा|
'Love-Jihad' पर ईरानी ने कहा कि,यदि कोई राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाती है कि महिलाओं को आपराधिक और धोखेबाज रिश्तों में नहीं डाला गया है, तो क्या यह भारतीयों द्वारा समर्थित नहीं होना चाहिए? यह वह नजरिया है, जिस पर इसे देखा जाना चाहिए, यह मेरी अपील है|
वहीं तेलंगाना BJP अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार ने हैदराबाद स्थित ओल्ड सिटी इलाके में घुसपैठियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की बात की है| उन्होंने AIMIM व अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, 'आप घुसपैठियों के अवैध वोटों से ये चुनाव जीतना चाहते हैं| ये देश के खिलाफ है| एक बार हम BJP के मेयर का चुनाव जीत जाएं तो सबको (घुसपैठियों) बाहर करेंगे|
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के 'सर्जिकल स्ट्राइक' वाले बयान पर हैदरबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीनियों पर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं की गई|आप किसपर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहते हैं...चीनी सेना PLA ने लद्दाख में भारत का 970 किलोमीटर क्षेत्र घेर लिया है, ये लोग उनका नाम भी नहीं लेते|