मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

BJP के 120 प्रमुख नेताओं की लिस्ट ED- अर्थ मंत्रालय के पास भेज रहा हूं, अब देखूंगा ED किसको बुलाती है:शिवसेना MLA के घर और दफ्तर में ED की रेड पर राउत

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीआरपीएफ कर्मियों की एक बड़ी टीम के साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता प्रताप सरनाईक और लगभग 9 अन्य के घरों पर मंगलवार सुबह छापा मारा।प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने शिवसे…

BJP के 120 प्रमुख नेताओं की लिस्ट ED- अर्थ मंत्रालय के पास भेज रहा हूं, अब देखूंगा ED किसको बुलाती है:शिवसेना MLA के घर और दफ्तर में ED की रेड पर राउत
BJP के 120 प्रमुख नेताओं की लिस्ट ED- अर्थ मंत्रालय के पास भेज रहा हूं, अब देखूंगा ED किसको बुलाती है:शिवसेना MLA के घर और दफ्तर में ED की रेड पर राउत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीआरपीएफ कर्मियों की एक बड़ी टीम के साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता प्रताप सरनाईक और लगभग 9 अन्य के घरों पर मंगलवार सुबह छापा मारा।प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के बेटे विहांग सरनाईक को ठाणे स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया था।




शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर में ED की रेड पर आज यानी बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''अगर मुझे नोटिस भेजने की बात कोई कर रहा है तो आने दो, मैं भी इंतज़ार कर रहा हूं। पुरानी-पुरानी बातें खंगालने की मुहिम चल रही है, मोहनजोदड़ो-हड़प्पा तक जा रहे हैं वो लोग|




शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''ये सब जांच जो चल रही है, 'पॉलिटिकल वेंडेटा' होने के बाद, मैं इस देश के ऐसे 120 प्रमुख नेता जो सत्ताधारी पार्टी (BJP) के हैं उनकी लिस्ट ED के पास, अर्थ मंत्रालय के पास भेज रहा हूं। अब मैं देखूंगा ED किसको बुलाती है|





छापेमारी की खबर मिलते ही शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने मंगलवार को कहा था कि- “अगर किसी को लगता है कि कर केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर सकते हैं और सरकार बना सकते हैं तो वे गलत हैं। चाहे जितने नोटिस या इस तरह के छापे मारे जाएं, हमारे किसी भी विधायक पर दबाव नहीं डाला जाएगा और आपको नमन किया जाएगा। यह महज राजनीति है। प्रवर्तन निदेशालय को भारतीय जनता पार्टी की एक शाखा के रूप में व्यवहार नहीं करना चाहिए। आज प्रताप सरनाईक और उनके बेटे मुंबई में नहीं हैं और यह छापेमारी की गई। ”




गौरतलब है कि,''भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि हम महाराष्ट्र में अगले 2-3 महीनों में सरकार बना लेगे| केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने सोमवार को यह कहकर सियासी हल्‍के में भूचाल ला दिया कि अगले दो से तीन महीनों में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि पार्टी ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है।औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर परभणी में अयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 



परभणी में विधान परिषद चुनाव के प्रचार के दौरान BJP नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि,आप यह मत सोचिए कि हमारी सरकार नहीं बनेगी, दो-तीन महीने में बन जाएगी ... हम इन चुनावों के समापन का इंतजार कर रहे हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।