मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जब तेलंगाना में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो तेलंगाना के हर शहर-हर गांव के विकास के लिए और तेजी से काम होगा: हैदराबाद में पीएम मोदी

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में रैली को संबोधित किया| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस दौरान मौजूद र…

जब तेलंगाना में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो तेलंगाना के हर शहर-हर गांव के विकास के लिए और तेजी से काम होगा: हैदराबाद में पीएम मोदी
जब तेलंगाना में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो तेलंगाना के हर शहर-हर गांव के विकास के लिए और तेजी से काम होगा: हैदराबाद में पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में रैली को संबोधित किया| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस दौरान मौजूद रहे। पीएम ने कहा कि,''जिस तरह हैदराबाद शहर हर तरह के कौशल की उम्मीदों को उड़ान देता है। उसी तरह भाजपा भी देश की आशाओं अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,तेलंगाना का विकास, चौतरफा विकास, भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकताओं में से एक है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हम तेलंगाना के विकास का निरंतर प्रयास कर रहे हैं|



उन्होंने कहा कि ,''देश की महिलाओं को भी आज महसूस हो रहा है कि उनका जीवन आसान हुआ है, उनकी सुविधा बढ़ी है। अब वो राष्ट्र के विकास में अधिक योगदान दे सकती हैं। भाजपा के इसी सेवा भाव का लाभ तेलंगाना के हर गरीब, पिछड़े, दलित और मध्यम वर्ग को मिल रहा है| 



पीएम ने कहा,''तेलंगाना के गरीबों को मुफ्त राशन हो, गरीबों को मुफ्त इलाज हो, भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ सभी को बिना भेदभाव मिल रहा है। यही तो सबका साथ, सबका विकास है...2019 के चुनाव में भाजपा ने जितना जनसमर्थन तेलंगाना में हासिल किया था, उसमें निरंतर वृद्धि हो रही है|



उन्होंने कहा कि ,''जब तेलंगाना में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो तेलंगाना के हर शहर, हर गांव के विकास के लिए और तेजी से काम होगा। हमें सबको पॉजिटिविटी से जोड़ना है, सबको विकास से जोड़ना है। तेलंगाना के विकास की गति को हमें और तेज़ करना है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।