नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| सोमवार 17 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 26 लाख 48 हज़ार के करीब पहुँच गया है|
सोमवार को पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 57,982 मामले सामने आए है| वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 941 लोगों की मौत हुई है| देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 26 लाख 47 हजार 664 लोग संक्रमित हो चुके हैं| पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 941 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 49 हजार 980 हो गया है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 57,982 नए मामले सामने आए और 941 मौतें हुईं। देश में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,47,664 है, जिसमें 6,76,900 सक्रिय मामले 19,19,843 डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 50,921 मौतें शामिल हैं|
कल(16 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,00,41,400 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,31,697 टेस्ट कल किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)