रांची: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की शनिवार को घोषणा कर दी।टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा,''आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 1929 (शाम 7:29) बजे से मुझे सेवानिवृत्त मान लें|
महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से फेयरवेल मैच करने की अपील की है| उन्होंने कहा, BCCI से अपील करना चाहूँगा हूँ माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा|
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देख पायेंगे।
उन्होंने आगे कहा, पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूँ हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच राँची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। CM सोरेन ने कहा कि,'' BCCI से अपील करना चाहूँगा हूँ माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा|
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा है कि,'' बड़े दिन पर बड़े खिलाड़ी ने बड़ा ऐलान करके सबको बड़ा हैरान कर दिया। भारत देश को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक महान क्रिकेटर का मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। देश आपका आभार व्यक्त करता है, आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं माही#MSDhoni