मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 नवंबर 2026

अगस्त महीने में 86,449 करोड़ रुपये रहा जीएसटी राजस्व संग्रह

नई दिल्ली: इस वर्ष अगस्त में जीएसटी राजस्व संग्रह 86449 करोड़ रुपये रहा,'जो पिछले वर्ष इसी महीने में संग्रहित 98202 करोड़ रुपये की तुलना में 12 फीसदी कम है। वित्त मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अ…

अगस्त महीने में 86,449 करोड़ रुपये रहा जीएसटी राजस्व संग्रह
अगस्त महीने में 86,449 करोड़ रुपये रहा जीएसटी राजस्व संग्रह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: इस वर्ष अगस्त में जीएसटी राजस्व संग्रह 86449 करोड़ रुपये रहा,'जो पिछले वर्ष इसी महीने में संग्रहित 98202 करोड़ रुपये की तुलना में 12 फीसदी कम है। वित्त मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2020 महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 86,449 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सीजीएसटी 15,906 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 21,064 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 42,264 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 19,179 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 7,215 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 673 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।



सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से 18,216 करोड़ रुपये के सीजीएसटी और 14,650 करोड़ रुपये के एसजीएसटी का निपटारा किया। अगस्त, 2020 महीने में नियमित निपटारे के बाद केन्द्र और राज्य सरकारों ने सीजीएसटी के लिए कुल 34,122 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 35,714 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।




बीते साल समान महीने की तुलना में अगस्त, 2020 में जीएसटी राजस्व 88 प्रतिशत रहा। बीते साल समान महीने की तुलना में अगस्त, 2020 के दौरान, आयातित वस्तुओं से राजस्व 77 प्रतिशत और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 92 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले करदाताओं के लिए सितंबर तक रिटर्न भरने से छूट जारी रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।