नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है| 27 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 60 के करीब पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 88,650 नए मामले आए और संक्रमण से हुई 1,124 मौत हुई है| देश में कुल आंकड़े रविवार को 60 लाख के करीब पहुंच गए।दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार,'' भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 88,600 नए मामले सामने आए और 1,124 मौतें हुईं। देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,92,533 है जिसमें 9,56,402 सक्रिय मामले, 49,41,628 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 94,503 मौतें शामिल हैं|
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) के अनुसार,''कल(26 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,12,57,836 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 9,87,861 सैंपल कल टेस्ट किए गए|