नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया,''कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 580 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव रिपोर्ट हुआ है जिसमें से 7 लोग अस्पताल में भर्ती हैं| मंत्रालय ने बताया,''अब तक इससे दो मृत्यु रिपोर्ट हुई है, एक व्यक्ति मुरादाबाद का है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनसार उसकी मृत्यु वैक्सीन से नहीं हुई। दूसरा व्यक्ति कनार्टक का है और उसका आज पोस्टमार्टम किया जा रहा है
स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ म???ोहर अगनानी ने बताया,' आंध्र प्रदेश में आज 9,758,अरुणाचल प्रदेश में 1,054,असम में 1,872, बिहार में 8,656,छत्तीसगढ़ में 4,459, दिल्ली में 3,111, हरियाणा में 3446,हिमाचल प्रदेश में 2,914, जम्मू-कश्मीर में 1,139,झारखंड में 2,687,कनार्टक में 36,888 लोगों को टीका लगाया गया|
स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने बताया,''18 जनवरी को शाम 5 बजे तक देश भर में टीकाकरण करने वाले लाभार्थियों की कुल संख्या 1,48,266 है| अब तक कुल 3,81,305 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है ये आंकड़े शाम के 5 बजे तक के हैं|
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को 2,07,229 लोगों को वैक्सीन लगाया गया था| स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को केवल छह राज्यों में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान चलाया गया और कुल 17,072 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था। मंत्रालय के अनुसार सोमवार को कुल 148266 लोगों को टीका लगाने के बाद लाभार्थियों की कुल संख्या 3,81,305 हो गई है।
बता दें कि,''उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद वार्ड बॉय की मौत हो गई| मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात 46 साल के वार्ड बॉय महिपाल सिंह (46 साल) की कोरोना वैक्सीन लेने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया,लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी| परिजनों का आरोप है कि कोरोना वैक्सीन की वजह से ही महिपाल की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। ड्यूटी करके घर वापस आए तो तबीयत खराब थी।कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद वार्ड बॉय की मौत के मामले में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि मौत की वजह हार्ट अटैक है|
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने भी सोमवार को बताया कि,''मुरादाबाद में एक वार्ड ब्वॉय की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ह्रदयघात पाया गया है, इसका वैक्सीन से कोई संबंध नहीं था|