मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को 9 सितंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सैमुअल मिरांडा को कल रात में गिरफ़्तार किया था।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दोनों को आज कोर्ट में पेश किया| , जहां से मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) की हिरासत में भेज दिया। शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) के ऑफिस पहुंचे।
दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र के NCB के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने कहा,''हम उन्हें (रिया चक्रवर्ती) और शायद कुछ और भी लोगों को जांच में शामिल होने के लिए कहेंगे क्योंकि हमें भी स्पष्टता चाहिए कि किसने क्या किया|
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा,''NCB की गिरफ्तारी से साफ होता है कि मुंबई पुलिस क्या-क्या छुपाना चाह रही थी, इससे ड्रग एंगेल निकलकर सामने आया है। बहुत से ऐसे एंगेल थे जो वो(मुंबई पुलिस) छुपाना चाह रहे थे, वो क्या-क्या छुपाना चाह रहे थे ये जांच से पता चलेगा|