मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IAF Plane Crash: राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान 'दुर्घटनाग्रस्त', कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश

IAF Plane Crash: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। राजस्थान के जैसलमेर में रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वाय…

IAF Plane Crash: राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान 'दुर्घटनाग्रस्त', कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
IAF Plane Crash: राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान 'दुर्घटनाग्रस्त', कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश | फ़ोटो: TVL News

IAF Plane Crash: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। राजस्थान के जैसलमेर में रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना का हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस एक ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।



बताया जा रहा कि,''जैसलमेर शहर के पास ही एक भील समाज की छात्रावास पर यह फाइटर प्लेन गिरा है। गिरने के बाद इसमें आग लगी। करीब 1 घंटे तक यह फाइटर प्लेन जलता रहा और आग की लपटें कई मीटर ऊपर तक उठती रही। फाइटर प्लेन में दो पायलट थे जो फाइटर प्लेन के क्रैश होने से पहले ही पैराशूट की मदद से नीचे कूद गए। दोनों पायलट सुरक्षित है। 



एक तरफ जैसलमेर से 100 किमी दूर पोखरण फायरिंग रेंज में तीनों सेनाओं द्वारा युद्ध अभ्यास किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं. वहीं दूसरी ओर यह लड़ाकू विमान जैसलमेर शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.



घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा, “भारतीय वायु सेना का एक तेजस विमान आज एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है।”




पिछले महीने की शुरुआत में, भारतीय वायुसेना का एक हॉक ट्रेनर विमान पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन के पास नागरिक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालाँकि, किसी को जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए थे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।