नई दिल्ली: ट्विटर इंडिया के दिल्ली व गुरुग्राम के कार्यालयों पर छापेमारी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला| अखिलेश यादव ने ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी को 'अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य' बताया है|उन्होंने कहा,''भाजपाई अपने ही बिछाये झूठ के जाल में फँस गये हैं। ये भूल गये हर कोई दाना नहीं चुगता। इस बार बहेलिए को चिड़िया ले उड़ी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा ,''ट्विटर के दिल्ली व गुरुग्राम के ऑफिस पर छापा मरवाना भाजपा सरकार की गिरती हुई वैश्विक छवि को और नीचे गिरायेगा। ये एक अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य है। भाजपाई अपने ही बिछाये झूठ के जाल में फँस गये हैं। ये भूल गये हर कोई दाना नहीं चुगता। इस बार बहेलिए को चिड़िया ले उड़ी।
''तथाकथित टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्विटर इंडिया के दफ्तरों पर छापे मारे हैं। सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीमें 'टूलकिट' मामले की जांच के लिए दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ट्विटर के कार्यालय पर छापे मारे हैं|
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ट्विटर इंडिया (दिल्ली और गुरुग्राम में) के कार्यालयों में तलाशी ले रही है| कथित टूलकिट केस के सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम आज यानी सोमवार को ट्विटर इंडिया के गुरुग्राम और लाडो सराय के दफ्तर पहुंची| दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ट्विटर इंडिया के कार्यालयों (लाडो सराय, दिल्ली और गुरुग्राम में) में तलाशी ले रही है।
दरअसल, टूलकिट को लेकर बीजेपी को ट्विटर ने तगड़ा झटका दिया था| | तथाकथित टूलकिट मामले पर कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जो ट्वीट किया था, उसे ट्विटर ने ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ यानी भ्रामक बता दिया था| ट्विटर ने BJP प्रवक्ता संबित पात्रा समेत BJP के बड़े नेताओं के ट्वीट को मेनुपलटेड (हेर-फेर किया हुआ) टैग दे दिया था|
सोमवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्विटर इंडिया के दफ्तरों पर छापे मारे हैं। स्पेशल सेल की टीम की यह कार्रवाई अभी भी जारी है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीमें 'टूलकिट' मामले की जांच के लिए दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ट्विटर के कार्यालय पहुंचीं। अधिकारी ने कहा कि ट्विटर के दिल्ली के लाडो सराय और गुरुग्राम में स्थित दफ्तरों में कार्रवाई चल रही है।