मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अर्नब व्हाट्सएप चैट कांड: 'एक तरफ किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है मोदी सरकार, बोली प्रियंका गांधी-... राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए

नई दिल्ली: रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी और टीवी रेटिंग एजेंसी BARC के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता के बीच करीब एक हजार पेज की व्हाट्सऐप चैट्स लीक होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका ग…

अर्नब व्हाट्सएप चैट कांड: 'एक तरफ किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है मोदी सरकार, बोली प्रियंका गांधी-... राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए
अर्नब व्हाट्सएप चैट कांड: 'एक तरफ किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है मोदी सरकार, बोली प्रियंका गांधी-... राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी और टीवी रेटिंग एजेंसी BARC के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता के बीच करीब एक हजार पेज की व्हाट्सऐप चैट्स लीक होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी और केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते पकड़े गए हैं। एक तरफ ये सरकार किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है|यह बहुत गम्भीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा, देश की सुरक्षा से जुड़ी अतिगोपनीय बातें एक पत्रकार को बताई गईं। हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए। पत्रकार कहता है ‘हमें फायदा होगा’। राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए।यह बहुत गम्भीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''एक तरफ ये सरकार किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है। जय जवान जय किसान हमारे देश का नारा है। सिर्फ इसे बार बार दोहराने से काम नहीं चलेगा, इस पर क़ायम रहना देश के शहीदों के प्रति हर नेता का नैतिक फर्ज है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।