मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक: 520 पेटी अग्रेजी शराब बरामद , ट्रक ड्राइवर फरार

गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद के थाना खोडा क्षेत्र से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक के अन्दर 260 पलास्टिक कट्टो में कुल 520 पेटी व प्रत्येक पेटी में 12 बोतल कुल…

गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक: 520 पेटी अग्रेजी शराब बरामद , ट्रक ड्राइवर फरार
गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक: 520 पेटी अग्रेजी शराब बरामद , ट्रक ड्राइवर फरार | फ़ोटो: TVL News

गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद के थाना खोडा क्षेत्र से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक के अन्दर 260 पलास्टिक कट्टो में कुल 520 पेटी व प्रत्येक पेटी में 12 बोतल कुल 6240 बोतल तथा प्रत्येक बोतल पर MCDOWELLS NO-1 FOR SALE IN PUNJAB ONLY लिखा तथा 16 प्लास्टिक कट्टो में कुल 32 पेटी तथा प्रत्येक पेटी में 12 बोतल कुल 384 बोतल तथा प्रत्येक बोतल पर ALL SEASONS GOLDEN COLLECTION RESERVE WHISKY लिखा है।  बरामद शराब की कीमत करीब 5400000 रुपये (54 LAKH RUPESS)है।



गाजियाबाद पुलिस ने बताया,''ट्रक का मालिक व चालक फरार है जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। बरामद ट्रक की बाडी पर दोनो तरफ रजि0न0 GJ-16-Z-7040 लिखा है व चैसिस न0इंजन न0-चैक किया गया तो चैसिस व इंजन न0 घिसे हुये मिले । ट्रक रजिस्ट्रेशन नम्बर GJ16-Z-7040 को ई चालान एप पर चैक करने पर ट्रक मालिक का नाम जालाराम पुत्र धीमाराम निवासी -502 केदाराम सोसायटी नियर तलवाडी रोड अहमदाबाद -382443 पाया गया हैं 



अभियुक्त जालाराम व अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा भारी मात्रा में पंजाब राज्य से उत्तर प्रदेश राज्य मे बिक्री के लिए लाया जा रहा था । बरामदी के सम्बन्ध में थाना खोडा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं ।



एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया, "सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही है। चेकिंग में ट्रक से लगभग 550 पेटी अग्रेजी शराब बरामद हुई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज़ कर लिया है। ट्रक ड्राइवर और मालिक को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा|



बरामदगी का विवरण - 

1-520 पेटी मैकडोवैल्स न0-1 पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब

2- 32 पेटी आल सेसन रिजर्व व्हिस्की पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब

 3- ट्रक रजि0न0 GJ16Z7040



फरार अभियुक्त - मालिक व ड्राइवर जालाराम पुत्र धीमाराम निवासी -502 केदाराम सोसायटी नियर तलवाडी रोड अहमदाबाद 

2- अन्य अज्ञात




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।