अहमदाबाद: श्रद्धा हत्याकांड पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”BJP की सियासत बिलकुल गलत है। ये लव जिहाद का मामला नहीं है। ये महिला की हत्या, उस पर जुल्म, अत्याचार का वाक्या है। हमने इसकी निंदा की है।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”देश के मर्दों के दिमाग में महिलाओं पर जुल्म करने की बीमारी है, उनके दिमाग का इलाज कराना चाहिए|
बता दें आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार किया था| आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में 18-20 दिनों तक फेंकता रहा|
आफताब की पांच दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उसे मंगलवार 22 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी की साकेत अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस रिमांड 4 दिन यानी 25 नवंबर तक बढ़ा दी थी। आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आफताब को परिवार से मिलने की इजाजत दी है।