मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे: राहुल गांधी ने आज सुबह मीणा हाईकोर्ट से शुरू की पदयात्रा, हिमाचल के CM, डिप्टी सीएम व सभी MLA यात्रा में शामिल

दौसा: Bharat Jodo Yatra Day 100 : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आज शुक्रवार को (16 दिसंबर, 2022 को) 100 दिन पूरे हो गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल…

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे: राहुल गांधी ने आज सुबह मीणा हाईकोर्ट से शुरू की पदयात्रा, हिमाचल के CM, डिप्टी सीएम व सभी MLA यात्रा में शामिल
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे: राहुल गांधी ने आज सुबह मीणा हाईकोर्ट से शुरू की पदयात्रा, हिमाचल के CM, डिप्टी सीएम व सभी MLA यात्रा में शामिल | फ़ोटो: TVL News

दौसा:  Bharat Jodo Yatra Day 100 : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आज शुक्रवार को (16 दिसंबर, 2022 को) 100 दिन पूरे हो गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक , तलंगाना, महाराष्ट्र और  मध्य प्रदेश से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 12वां दिन है। 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत दौसा के मीणा उच्च न्यायालय से की। राहुल गांधी ने आज सुबह 6 बजे मीणा हाईकोर्ट से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। 



आज यात्रा के 100 दिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सभी विधायकों ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाए।


यात्रा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित राजस्थान कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं। 



आज दोपहर 4:00 बजे राहुल गांधी की नया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी| ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे होने पर शुक्रवार शाम को जयपुर में 7 बजे सेकेंड एडिशन जयपुर में भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन होगा| इस कार्यक्रम में गायिका सुनिधि चौहान अपनी परफॉर्मेंस देंगी। 



दौसा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा,''आज यात्रा को 100 दिन पूरे हुए हैं, यात्रा का प्रभाव पड़ा। हमारे जो मुद्दे हैं उन्हें लेकर ही राहुल जी यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। देश के लोगों को इस यात्रा से राहुल जी का पक्ष देखने को मिल रहा है|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,''हम भारत जोड़ो यात्रा पर इसी विश्वास के साथ निकले थे कि राह कठिन होगी, मगर बदलाव मुमकिन है। और 100 दिनों के सबके प्यार और सौहार्द से यह विश्वास और भी पुख्ता हो गया है। आज भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और विधायक शामिल हुए। राज्य में उनकी मेहनत और तपस्या की सफलता इस बात का प्रतीक है कि हिमाचल ने नफ़रत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया है।



 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''भारत जोड़ो यात्रा ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। सभी भारत यात्रियों और ख़ासतौर से Rahul Gandhi जी को बहुत-बहुत बधाई। यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन, सहयोग व विश्वास मिला है। ये एक ‘राष्ट्रीय जन-आंदोलन’ है। 



गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। आने वाले दिनों में यह यात्रा हरियाणा और दिल्ली में प्रवेश करने वाली है। इसके लिए इन राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटियां जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।