मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए पूर्व RAW प्रमुख एएस दुलत

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के अवकाश के बाद आज फिर से शुरू हो गई है| दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी और…

भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए पूर्व RAW प्रमुख एएस दुलत
भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए पूर्व RAW प्रमुख एएस दुलत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के अवकाश के बाद आज फिर से शुरू हो गई है| दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कश्मीरी गेट के हनुमान मंदिर, यमुना बाजार से फिर पदयात्रा शुरू की है| पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) प्रमुख ए.एस. दुलत दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मरघट वाले हनुमान जी के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे| राहुल गांधी लगभग 15 मिनट मंदिर में रूके और फिर उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए| राहुल गांधी ने यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया| चालीसा पढ़ने के बाद राहुल गांधी ने टीका लगवाया और भगवा पटका पहना और मंदिर प्रशासन द्वारा भेट किए गए| गदा को लहराते हुए भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यूपी की तरफ़ निकल पड़े| गांधी परिवार का इस मंदिर से पुराना नाता है|



पूर्व प्रधानमंत्री और राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी भी इस मंदिर में दर्शन करने आती थीं| राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और उनके चाचा संजय गांधी भी इस मंदिर में आते रहते थे| 



वही, श्री राम जन्मभूमि श्री अयोध्या जी के मुख्य पुजारी आचार्य  श्री सत्येंद्र दास जी महाराज ने राहुल गांधी जी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दी हैं। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज ने श्री गांधी को भेजे एक पत्र में राहुल की 'भारत जोड़ो यात्रा' के माध्यम से देश को एकजुट करने के कदम के लिए अपना समर्थन दिया|


आचार्य सत्येंद्र दास ने गांधी को लिखा कि मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि जिस मिशन के लिए आप लड़ रहे हैं, वह सफल हो, मैं आपको आपके लंबे जीवन का आशीर्वाद देता हूं| राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि आप लोगों के हित में और लोगों की खुशी के लिए 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' के लिए काम कर रहे हैं, मैं भगवान राम की कृपा आप पर हमेशा बनाए रखना चाहता हूं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।