नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (जनवरी 04, 2023) 110वां दिन है। यात्रा 10 राज्यों के 47 जिलों से गुजरते हुए अबतक 3,000 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा अब अपने दूसरे चरण में दिल्ली से शुरू हुई यूपी है। यह यात्रा हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह छह बजे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित मवीकलां से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरुआत की। कॉमेडियन और अभिनेता राजीव निगम भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा ने कल दिल्ली से यूपी में प्रवेश किया था और आज राहुल गांधी ???ागपत होते हुए शामली पहुंचेगे। ठिठुरन भरी कड़ाके की सर्दी के बीच रवाना हुई यात्रा में राहुल गांधी फिर एक सफेद टी-शर्ट पहन कर निकले। यूपी की यात्रा में प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगे लेकर रवाना हुए। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
आज Bhara tJodoY atra में असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने Rahul Gandhi को 'भारत जोड़ो यात्रा' से सम्बधित पुस्तिका भेंट कर असम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष को साझा किया।
कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा,''एक दशक पुराना रिश्ता...वो 2011 का अक्टूबर था, केंद्र में यूपीए की सरकार थी और Rahul Gandhi उत्तरप्रदेश की सड़कों पर थे- जनता की समस्याओं को जानने के लिए। इसी दौरान वो अचानक झांसी के मेंढकी गांव के दलित कुंजीलाल जी के घर पहुंचे और खाना खाने बैठ गए।
कुंजीलाल जी के घर में पहली बार कोई नेता इस तरह आया था...पूरे घर ने प्यार से राहुल गांधी जी को पूड़ी-सब्जी खिलाई और खूब बातें हुई। राहुल गांधी जी ने उनको मनरेगा के बारे में बताया... काम के अधिकार के बारे में बताया और सरकार से काम मांगने को कहा।
आज एक दशक से ज्यादा समय हो गया... राहुल गांधी फिर उत्तरप्रदेश की सड़कों पर है- भारत जोड़ने के लिए, मगर कुंजीलाल जी इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनका बेटा लालचंद राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर एक दशक के रिश्तों की मजबूती की कहानी को बयां कर रहा है। हम आभारी हैं लालचंद जी के...देश जुड़ रहा है...देश जुड़ेगा
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक 10 राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली कवर कर चुकी है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।