मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“भारतीय सेना देश का गौरव है..”: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुए पूर्व आर्मी चीफ दीपक कपूर समेत के कई शीर्ष अधिकारी, Rahul Gandhi के साथ वरिष्ठ पूर्व सेना अधिकारियों ने की कदमताल

कुरूक्षेत्र: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 114वां दिन है। पूर्व सेना प्रमुख जनर…

“भारतीय सेना देश का गौरव है..”: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुए पूर्व आर्मी चीफ दीपक कपूर समेत के कई शीर्ष अधिकारी, Rahul Gandhi के साथ वरिष्ठ पूर्व सेना अधिकारियों ने की कदमताल
“भारतीय सेना देश का गौरव है..”: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुए पूर्व आर्मी चीफ दीपक कपूर समेत के कई शीर्ष अधिकारी, Rahul Gandhi के साथ वरिष्ठ पूर्व सेना अधिकारियों ने की कदमताल | फ़ोटो: TVL News

कुरूक्षेत्र: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 114वां दिन है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर और रक्षा सेवाओं के कई सेवानिवृत्त शीर्ष अधिकारी आज रविवार दोपहर को कुरूक्षेत्र में राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए | इस दौरान इन पूर्व सैन्य अधिकारियों ने राहुल गांधी के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात की और उनके साथ कदमताल की। 03 जनवरी, 2023 को रॉ के पूर्व प्रमुख ए.एस. दुलत भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।



पूर्व सीओएएस (सेना प्रमुख) जनरल दीपक कपूर, लेफ्टिनेंट जनरल आरके हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल वीके नरूला, एएम (एयर मार्शल) पीएस भंगू, मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू, मेजर जनरल बिशंबर दयाल, कर्नल रोहित चौधरी समेत के कई जवान भारत जोड़ो यात्रा में Rahul Gandhi के साथ शामिल हुए।"


कांग्रेस ने ट्वीट किया, "वीरों के कदमताल के साथ आगे बढ़ी ''Bharat Jodo Yatra'' देश की रक्षा में दुश्मनों को धूल चटानी हो या नफ़रत को हराकर देश जोड़ना हो...मकसद अगर देशहित में हो तो वीर पीछे नहीं हटते।  आपके जज़्बे को सलाम।



इसके बाद,  सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा कि, ‘भारतीय सेना देश का गौरव है जो हर विपरीत परिस्थिति का सामना करते हुए देश की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। जब भारत की सरहदों की सुरक्षा की बात आती है, तो उनकी राय सबसे ज़्यादा मायने रखती है। इस क्षेत्र में उनका अनुभव और प्रशिक्षण उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाता है, और सालों की राष्ट्र सेवा का परिचय देता है।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज के हालात देख कर उन्हें सिर्फ सरहदों की ही नहीं, देश की आंतरिक परिस्थितियों की भी चिंता हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ कर वो यह संदेश देना चाहते हैं कि अगर हमारी एकता की बुनियाद मज़बूत होगी तो देश सशक्त होगा।


राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत के पूर्व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल दीपक कपूर के नेतृत्व में वरिष्ठ पूर्व सेना अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने का मौका मिला, जिनमें लेफ्टिनेंट जनरल आरके हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल वीके नरूला, एयर मार्शल पीएस भंगू, मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू, मेजर जनरल बिशंबर दयाल और कर्नल रोहित चौधरी शामिल थे।


साथ ही पैरामिलिट्री बल के पूर्व अधिकारी, एच आर सिंह, सुरेश कुमार, रणबीर सिंह, वी एस कदम और काली राम से भी मिलने का मौका मिला।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।