मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 56वां दिन: राहुल गांधी ने हैदराबाद शहर से शुरू की पदयात्रा, अभिनेत्री पूजा भट्ट भी हुई शामिल

हैदराबाद: Bharat Jodo Yatra 56: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 56वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 56वें दिन की शुरूआत आज सुबह तेलंगा…

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 56वां दिन: राहुल गांधी ने हैदराबाद शहर से शुरू की पदयात्रा, अभिनेत्री पूजा भट्ट भी हुई शामिल
‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 56वां दिन: राहुल गांधी ने हैदराबाद शहर से शुरू की पदयात्रा, अभिनेत्री पूजा भट्ट भी हुई शामिल | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: Bharat Jodo Yatra 56:  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 56वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 56वें दिन की शुरूआत आज सुबह तेलंगाना के हैदराबाद शहर से की। यात्रा में अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट भी शामिल हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट इस यात्रा में 10.5 किलोमीटर तक चली हैं|



कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से गुजरते हुए अब तेलंगाना पहुंची है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान चार नवंबर को एक दिन का विश्राम रहेगा।



यह पदयात्रा 23 अक्टूबर, 2022 की सुबह तेलंगाना में प्रवेश हुई थी। राहुल गांधी आज ने तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। इस दौरान अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई।



राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा,'' यह यात्रा एक संकल्प है, उन सभी भारतीयों को साथ जोड़ने का जिन्हें भारत की विविधता, एकता, सबकी समानता और संविधान में विश्वास है।  इस संकल्प को हर दिन साकार होता देख मन को संतोष मिलता है और हमारी यात्रा को ताक़त।



'भारत जोड़ो यात्रा' के 56वें दिन राहुल गांधी ने आज सुबह 6 बजे हैदराबाद शहर से मार्च शुरू किया। 'भारत जोड़ो यात्रा' 10 बजे माडिंगुड़ा के

होटल किनारा ग्रैंड, हफीजपेट पास रुकी|  4 बजे BHEL बस स्टैंड, हैदराबाद से पुन: प्रारंभ की जाएगी |  शाम 7 बजे हरी दोसा मुथंगी पास रुककर पद यात्रियों के साथ कॉर्नर मीटिंग और रात्रि में गणेश मंदिर, कुलमपेटो के पास में विश्राम किया जाएगा|



आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।