Bharat Jodo Yatra Day : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 71वां दिन है। अभिनेत्री रिया सेन आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पातुर (महाराष्ट्र) से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन भी आज गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए महाराष्ट्र पहुंची है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 11वां दिन है। राहुल गांधी आज ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले के पातुर से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत सिंह के बाद अब इस यात्रा का हिस्सा अभिनेत्री रिया सेन भी बनीं। राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करते हुए रिया सेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कांग्रेस ने ट्वीट किया,''BharatJodoYatra में शामिल हुई अभिनेत्री रिया सेन। अब सड़कें इंक़लाब की गवाह बन रही है।
राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 71 दिन हो गए है। जिसमें राहुल गांधी के साथ तमाम लोगों ने 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर किया है। राहुल गांधी ने ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी। यह यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर खत्म होगी।