मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 69: महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 9वां दिन

नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 69वां दिन है। भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1500 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र…

Bharat Jodo Yatra Day 69: महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 9वां दिन
Bharat Jodo Yatra Day 69: महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 9वां दिन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 69वां दिन है।  भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1500 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 9वां दिन है। 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने आज सुबह 6 बजे महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के फलेगांव से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। 



राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।



भारत जोड़ों यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर लेगी। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से गुजर चुकी है। यह यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।