मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 73: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी

Bharat Jodo Yatra Day : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 73वां दिन है। आज यानी शनिवार को अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। भारत जोड़ो य…

Bharat Jodo Yatra Day 73: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी
Bharat Jodo Yatra Day 73: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी | फ़ोटो: TVL News

Bharat Jodo Yatra Day : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 73वां दिन है। आज यानी शनिवार को अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। भारत जोड़ो यात्रा का आज दोपहर का चरण महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से शुरू हुआ। एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी आज शाम 4 बजे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।



कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए महाराष्ट्र पहुंची है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 13वां दिन है। 



भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1600 किमी का सफर तय कर चुकी है। राहुल गांधी ने आज सुबह 6 बजे बुलढाणा जिले के शेगांव नगर से पदयात्रा की शुरुआत की थी। सुबह 10 बजे यह यात्रा शेगांव के जालंब में रुकी | इसके बाद आज दोपहर 3:30 फिर शुरू हुई यात्रा| इस दौरान एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत सिंह के बाद अब इस यात्रा का हिस्सा रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी भी बनीं।


एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी ने ट्वीट किया,''इंदिरा गांधी जी की जयंती पर राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं|



मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने ट्वीट किया,''प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई जी और आकांक्षा पुरी जी राहुल गांधी जी के साथ एकजुटता में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। धन्यवाद....




आपको बता दें कि  भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में लोग हिस्सा ले रहे हैं। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।