मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 97वां दिन, राहुल गांधी ने सवाई माधोपुर के जीनापुर से शुरू की पदयात्रा

सवाई: माधोपुर Bharat Jodo Yatra Day 97 : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज मंगलवार को (13 दिसंबर, 2022 को) 97वां दिन है। राजस्थान में यात्रा का आज 9वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्ट…

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 97वां दिन, राहुल गांधी ने सवाई माधोपुर के जीनापुर से शुरू की पदयात्रा
‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 97वां दिन, राहुल गांधी ने सवाई माधोपुर के जीनापुर से शुरू की पदयात्रा | फ़ोटो: TVL News

सवाई: माधोपुर Bharat Jodo Yatra Day 97 : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज मंगलवार को (13 दिसंबर, 2022 को) 97वां दिन है। राजस्थान में यात्रा का आज 9वां दिन है।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज सुबह की शुरुआत सवाई माधोपुर ज़िले के जीनापुर से की।



''भारत जोड़ो यात्रा'' इन दिनों राजस्थान में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक ,तलंगाना और महाराष्ट्र से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 9वां दिन है। 



राहुल गांधी आज ने आज सुबह 6 बजे सवाई माधोपुर के जीनापुर से पदयात्रा की शुरुआत की। यात्रा के सुबह के सत्र में सीएम अशोक गहलोत,सचिन पायलट, प्रियंका गांधी समेत कई नेता गांधी राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा। आज सुबह यात्रा जीनापुर से होते हुए शाम 6: 30 बजे दुब्बी बनास गांव तक अपना ऐतिहासिक सफ़र तय करेगी।



राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। 



Bharat Jodo Yatra राजस्थान की पावन धरा पर नित नए दिन नया इतिहास रच रही है। प्रदेशवासी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस सफ़र में कदम से कदम मिला रहे हैं ताकि देश एकजुट हो सके: कांग्रेस



कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया,''BharatJodoYatra के 96वें दिन, कल सोमवार दोपहर में RahulGandhi ने राजस्थान में महिलाओं के अधिकारों और कल्याण के लिए काम कर रहे 7 प्रमुख महिला संगठनों के साथ बातचीत की। महिलाओं के लिए अशोक गहलोत सरकार की पहल की सराहना करते हुए उन लोगों ने और बेहतर करने के लिए कई सुझाव दिए। बातचीत के अंत में Rahul Gandhi ने वहां मौजूद मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जो मामले सामने आए हैं उन पर शीघ्र कार्रवाई करें। उन्होंने राजनीतिक संस्थानों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।



गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक सात राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।