मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिला युवक का शव, शरीर के कई हिस्से कटे हुए मिले

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर के एक होटल के पीछे पश्चिमी यमुना नहर से युवक का शव मिला। करीब 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम…

पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिला युवक का शव, शरीर के कई हिस्से कटे हुए मिले
पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिला युवक का शव, शरीर के कई हिस्से कटे हुए मिले | फ़ोटो: TVL News

यमुनानगर:  हरियाणा के यमुनानगर के एक होटल के पीछे पश्चिमी यमुना नहर से युवक का शव मिला। करीब 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गई। यह घटना कल यानी सोमवार की है



पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बने सिटी सेंटर के पास से सोमवार को अज्ञात युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर पर तेजधार हथियारों से कई जगहों पर वार किए हुए थे| युवक की गर्दन, कान, हाथों-पैरों को बेदर्दी से काटा हुआ था। हत्या के बाद युवक की लाश को बोरी में भरकर फेंका गया|



आस पास के लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद यमुनानगर की सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।एसपी मोहित हांडा, डीएसपी कंवलजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे।  युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। 



हेड क्वार्टर DSP कंवलजीत सिंह ने बताया, "हमें शव की सूचना मिली थी। शव को तेज़ धार हथियार से काटा गया है। यह 20-25 साल का युवक है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। मामले में कार्रवाई जारी है" 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।