नई दिल्ली: Bharat Jodo Yatra Day 108: कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) 108वें दिन आज शनिवार की सुबह को (24 दिसंबर, 2022 को) हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश कर गई है| पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 108वां दिन है। राहुल गांधी ने आज हरियाणा के फरीदाबाद में एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से यात्रा की शुरुआत की। यहां से यात्रा सुबह करीब 6:30 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री की। बदरपुर बॉर्डर पर भारत जोड़ो यात्रा की फ्लैग सेरेमनी हुई| यहाँ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने दिल्ली कांग्रेस के अनिल कुमार चौधरी को तिरंगा सौंपा| इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता मौजूद रहे|
यात्रा के स्वागत के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। बदरपुर बॉर्डर से यात्रा आगे बढ़ते हुए करीब सुबह 10:30 बजे आश्रम चौक के पास पहुंच चुकी है।इसके बाद यात्रा शाम साढ़े चार बजे लाल किला पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी भाषण देंगे। 'भारत जोड़ो यात्रा' में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।
आज Rahul Gandhi जी की मौजूदगी में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष @INCUdaiBhan जी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष @Ch_AnilKumarINC
जी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर दिल्ली की ऐतिहासिक धरती पर BharatJodoYatra का आगाज़ किया। जनता की आवाज़ लिए हम दिलवालों की दिल्ली में आ गए हैं, यात्रा जारी है....:कांग्रेस
भारत जोड़ो यात्रा 108 दिनों में ये यात्रा 10 राज्य तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा दिल्ली में करीब 3000 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर चुका है। राहुला गांधी की इस यात्रा का आज पहला चरण पूरा हो गया है। इसके बाद यात्रा पर एक सप्ताह का ब्रेक लग जाएगा। यात्रा पर 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। इसके बाद दूसरे चरण में यह यात्रा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कन्याकुमारी से लहराता हुआ यह तिरंगा, 3000 किमी तक की यात्रा पूरी कर आज दिल्ली पहुंच गया है। हर राज्य में, तिरंगे को थामने वाले हाथ बदलते रहे, दिल मिलते गए, प्यार बढ़ता गया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,“ सत्य, शौर्य और प्रगति का प्रतीक हमारा यह तिरंगा देश की अंतरात्मा है, जो बस प्यार की भाषा बोलता है। नफ़रत का एक भी शब्द इस पर आघात है। ये स्वछंद लहराता रहे, खुशी में झूमता रहे, उन्नति की दिशा दिखलाता रहे, इसके लिए ज़रूरी है इसे प्रेम से सहेजना, हर हाथ को साथ मिला कर इसे ऊंचा रखना।
आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक सात राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से गुजरते हुए अब दिल्ली में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। यह यात्रा दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।