मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: हर्रैया में 21 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार, गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात, आरोपी की तलाश

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में 21 साल की एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है| पीड़िता के पिता की तहरीर पर हर्रैया पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया ह…

बस्ती: हर्रैया में 21 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार, गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात, आरोपी की तलाश
बस्ती: हर्रैया में 21 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार, गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात, आरोपी की तलाश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में 21 साल की एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है| पीड़िता के पिता की तहरीर पर हर्रैया पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के है| मामले में आरोपी और पीड़ित युवती दोनों के अलग-अलग सम्प्रदाय के होने के कारण गांव में एहतियातन भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 


 यह पूरा मामला, हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव के गुरुवार रात (22 दिसंबर, 2022) की है"| आरोपी मुस्लिम समुदाय तथा युवती हिंदू समुदाय की हैं।  गुरुवार रात गांव के ही मुस्लिम युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया| पीड़िता के पिता द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलते ही मौके पर  हर्रैया पुलिस पहुंची| दोनों के अलग अलग समुदाय के होने के चलते एहतियातन गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।


पीड़िता के पिता की तहरीर पर शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) को हर्रैया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है| पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब घटना के बारे में आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी |


युवती के मुताबिक,''आरोपी युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। वीडियो के आधार पर उसने दबाव बनाकर गुरुवार की देर रात युवती को फोन कर गांव में स्थित गोशाला में बुलाया। उसके पहुंचने पर आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। 


हर्रैया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बरदगवा में हुए घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी शेष मणि उपाध्याय ने बताया कि,' 23 दिसंबर, 2022 को हर्रैया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दिया है की कि उसकी 21 वर्षीय बेटी के साथ उसी गांव दूसरे सम्प्रदाय के युवक ने गुरुवार रात जबरन बलात्कार किया| इस तहरीर पर हर्रैया थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया| इस प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है | गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है|  शांति व्यवस्था बनी हुई है.. किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है| शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर उसके विरुद्ध आवश्यक कठोरतम कार्यवाही की जायेगी|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।