मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। 19 वर्षीय लड़की के साथ 14 सितम्‍बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। हाथरस गैं…

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर किया विरोध प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। 19 वर्षीय लड़की के साथ 14 सितम्‍बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। हाथरस गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत के बाद अब राजनीति तेज हो गयी है|हाथरस गैंगरेप पीड़िता की के बाद भीम आर्मी ने दिल्ली में अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया है|




हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता की मौत को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।




वहीं हाथरस गैंगरेप मामले पर संसद के पास विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे ''कांग्रेस सांसद पी एल पुनिया,दिल्ली कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता धवन, महिला कार्यकर्ताओं समेत कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए|




बताते चले कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो हफ्ते पहले रेप और प्रताड़ना का शिकार बनी 20 साल की पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई| पीड़िता गंभीर चोटें लगी थीं और उसका ICU में इलाज चल रहा था|




हाथरस में जिस 19 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था उसकी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई| महिला के भाई ने मौत की पुष्टि की। महिला का 14 सितंबर, 2020 को हाथरस में सामूहिक बलात्कार किया गया था।




हाथरस के चंपदा गांव में 14 सितंबर की सुबह चार युवकों ने 19 साल की दलित लड़की के साथ गैंगरेप किया और उसके साथ मारपीट कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी, जब इतने से भी हैवानों का मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़ित लड़की की जीभ भी काट दी| पीड़ित लड़की को घायल हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था |नाजुक हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ से लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था,  लेकिन पीड़िता जिंदगी की जंग हार गई|




दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद हाथरस के ASP प्रकाश कुमार ने बताया,'' चारों अभियुक्तों की पहले गिरफ्तारी की जा चुकी है, 376 डी सेक्शन के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित धनराशि की पहली किश्त 4,12,500 रुपये पीड़िता के परिवारवालों के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। पीड़िता का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया जा रहा है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।