नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया| इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद हो गया है।बिहार बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है|
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ट्वीट कर आज मतदाताओं से Bihar Elections के पहले चरण में वोट मांगने पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज वोटिंग हो रही है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में महागठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की थी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को मतदाताओं से न्याय, रोजगार और किसान-मजदूर के लिए महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए
आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए।बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ। #आज_बदलेगा_बिहार