मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पूरे देश में नफरत की आग फैला रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव का हमला

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैला रही है। भाजपा अपने राजनीतिक एजेण्डे के लिए सामाजिक सदभाव को बिगाड़ रही है। नफरत की आग फैल…

पूरे देश में नफरत की आग फैला रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव का हमला
पूरे देश में नफरत की आग फैला रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव का हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैला रही है। भाजपा अपने राजनीतिक एजेण्डे के लिए सामाजिक सदभाव को बिगाड़ रही है। नफरत की आग फैलाना और समाज को बांटना ही भाजपा का मॉडल है। भाजपा शांति और विकास की दुश्मन है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है और कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को दंडित करती है।  उन्होंने देश की जनता खासकर हरियाणा वासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील है। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी राजनीतिक साजिश और अफवाहों से सजग और सतर्क रहते हुए अपना भाईचारा बनाए रखें। हरियाणा की हिंसा मणिपुर के बाद डबल इंजन सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता भाजपा से नाराज है। जनता की समस्याओं, किसानों नौजवानों के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पूरे देश को दंगे-फसाद में झोंक रही है। भाजपा सरकार देश की जनता को आपस में लड़ाने में अपना राजनीतिक फायदा देखती है।  



यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेशों की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल है। इनको आम जनता के दुःख दर्द, विकास, रोजगार से कोई मतलब नहीं है। ये सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा सरकारों का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। आज देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है। देश की जनता जागरूक रहकर भाजपा के मंसूबों को विफल करेगी।         

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।