मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

INDIA' के नाम से घबरा गयी भाजपा: अखिलेश बोले- देश ही नहीं दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैसला था नोटबंदी

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा इण्डिया (विपक्षी गठबंधन का ''INDIA'') के नाम से घबरा गयी है। पहले भाजपा के लोग विपक्ष को इण्डिया न…

INDIA' के नाम से घबरा गयी भाजपा: अखिलेश बोले- देश ही नहीं दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैसला था नोटबंदी
INDIA' के नाम से घबरा गयी भाजपा: अखिलेश बोले- देश ही नहीं दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैसला था नोटबंदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा इण्डिया (विपक्षी गठबंधन का ''INDIA'') के नाम से घबरा गयी है। पहले भाजपा के लोग विपक्ष को इण्डिया नाम से डराते थे। अब क्या बात है कि वे इण्डिया नाम से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इण्डिया नाम अच्छा है। इण्डिया एक संदेश है। इण्डिया का संदेश डेवलपमेंट और इन्क्लूसिवनेस का है। जहां विकास की बात हो और समग्रता की बात हो तो वह हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर प्रतिबद्धता को शामिल करता है। हमारा देश तरक्की करे। खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े। 


 यादव ने कहा कि देश की जनता इस बार भाजपा की विदाई कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को झूठा सपना दिखाया। भाजपा ने सपना दिखाया लेकिन वह सपना जमीन पर नहीं उतरा है तो वह विकास कैसा है?


अखिलेश यादव ने कहा कि इण्डिया एलायंस की जीत तभी तय हो गयी जब भाजपा ने अपने गठबंधन की बैठक उसी तारीख में बुला ली। जनता आने वालों का इंतजार करती है। जाने वालों की विदाई करती है। भाजपा की बैठक उनका विदाई समारोह था। उन्होंने दावत की, खाना पीना किया। भाजपा की विदाई होना तय है। नया गठबंधन इण्डिया देश को नई दिशा में ले जाएगा। 


 यादव ने कहा कि जो समस्याएं है वह जस की तस दिखाई दे रही है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने बड़ी-बड़ी बातें की। कहा गया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। कर्नाटक में जनता ने सरकार बदल दी क्योंकि वहां 40 फीसदी कमीशन का भ्रष्टाचार था। 



अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी देश ही नहीं दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैसला था। पहले 2000 रूपये का नोट लाए और फिर उसे बंद कर दिया। आज तक जानकारी नहीं दी गयी कि किन बैंकों में 2000 रूपये के नोट सबसे ज्यादा जमा हुए। अगर सरकार यह नहीं बता रही है तो इसका मतलब वह भ्रष्टाचारियों के साथ है। सच तो यह है कि देश की दो तिहाई जनता भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है। इस बार भाजपा का सफाया करने के लिए सब एक है।     



Indian National Developmental Inclusive Alliance: विपक्षी गठबंधन का नाम रखा गया INDIA 



भाजपा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हमारे गणतंत्र के चरित्र पर गंभीर हमला किया जा रहा: विपक्ष






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।