मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अगर एक्शन न हुआ तो छोड़ सकता हूं सांसदी: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की 'आपत्तिजनक' टिप्पणी पर बोले दानिश अली

नई दिल्ली:भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी द्वारा उन्हें (दानिश अली ) ''आतंकवादी....उग्रवादी.... मुल्ला आतंकवादी'' कहे जाने पर बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने कहा, "मुझे यकीन है कि लोकसभा स्पीकर कल क…

अगर एक्शन न हुआ तो छोड़ सकता हूं सांसदी: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की 'आपत्तिजनक' टिप्पणी पर बोले दानिश अली
अगर एक्शन न हुआ तो छोड़ सकता हूं सांसदी: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की 'आपत्तिजनक' टिप्पणी पर बोले दानिश अली | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी द्वारा उन्हें (दानिश अली ) ''आतंकवादी....उग्रवादी.... मुल्ला आतंकवादी'' कहे जाने पर बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने कहा, "मुझे यकीन है कि लोकसभा स्पीकर कल की घटना का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करेंगे। मैंने इस पर नोटिस दिया है क्योंकि सब चीज़ रिकॉर्ड पर है... अगर मेरे जैसे चुने हुए इंसान की स्थिति ऐसी है तो आम इंसान की क्या होगी?"



दानिश अली ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मेरे साथ न्याय होगा और स्पीकर साहब कार्रवाई करेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं भरे मन से इस सदन को छोड़ने पर विचार करूंगा| रोते हुए दानिश अली ने कहा, "मैं पूरी रात सो नहीं सका, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरा दिमाग 'फटने' वाला है|


दानिश अली ने कहा,'क्या RSS की शाखाओं और नरेंद्र मोदी  जी की प्रयोगशाला में यही सिखाया जाता है? आपका कैडर जब एक चुने हुए सांसद को भरी संसद में आतंकवादी, उग्रवादी, मुल्ले…जैसे शब्दों से अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता तो वो आम मुसलमानों के साथ क्या करता होगा? यह सोच कर भी रूह काँप जाती है।




लोकसभा में गुरुवार रात भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुँवर दानिश अली पर 'आपत्तिजनक और असंसदीय' भाषा का प्रयोग किया| बिधुड़ी ने सांसद दानिश अली के लिए उग्रवादी और आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल किया| लोकसभा में एक चर्चा के दौरान रमेश बिधुड़ी ने दानिश अली को कहा -ये मुल्ला उग्रवादी है.....ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ये मुल्ला आतंकवादी है... ......उग्रवादी है| उन्होंने (बिधुड़ी) आगे कहा - इसकी बात नोट करते रहना अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।'



 दरअसल,' चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देने पर सांसद दानिश अली ने आपत्ति जताई थी| उसके बाद बिधूड़ी ने कहा, “ श्रेय ले रहे हैं देश के वैज्ञानिक, इसका श्रेय जाता है तो देश के प्रधानमंत्री को जाता है|” इसके बाद रमेश बिधुड़ी ने दानिश अली से कहा -, 'ओए मुल्ले ..., ओए उग्रवादी, ऐ उग्रवादी बीच में मत बोलना,..... ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ....ये मुल्ला आतंकवादी है.........अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।'



 बसपा सांसद दानिश अली ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ लोकसभा स्पीकर को विशेषाधिकार नोटिस दिया और अनुरोध किया कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास जांच और कार्रवाई के लिए भेजा जाये| फिलहाल ,सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में चर्चा के दौरान दिए गए विवादित वक्तव्य को लोकसभा प्रोसिडिंग के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है|



वही, बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी के खिलाफ शु्क्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का आग्रह किया| दानिश अली ने पत्र में कहा है कि वह भाजपा सांसद बिधूड़ी के खिलाफ नियम 222, 226 और 227 के तहत नोटिस देना चाहते हैं| बिधूड़ी ने लोकसभा में उनके खिलाफ ‘आतंकवादी’, ‘उग्रवादी’ और कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है|



बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुँवर दानिश अली ने कहा, ‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि नियम 227 के तहत इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए…मेरा आग्रह है कि इस मामले में जांच का आदेश दिया जाए|’ दानिश अली का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई जरूरी है ताकि देश का माहौल और दूषित न हो|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।