नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की याचिका को सूरत की अदालत द्वारा खारिज किए जाने पर गुरुवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि ,'' कोर्ट का फैसला गांधी परिवार के मुंह पर तमाचा है। आज सूरत की कोर्ट से सिद्ध होता है कि कानून सबके लिए बराबर है|
पात्रा ने कहा कि ,''आज जो सूरत की कोर्ट का फैसला आया है, उससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। जिस पिछड़े वर्ग के लिए राहुल गांधी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था, उन्हें गाली देने का काम किया था और ये सब करके गांधी परिवार को लगता था कि वो बचकर निकल जाएंगे, वह नहीं हो पाया है।
भाजपा नेता ने कहा कि ,''आज के इस फैसले से एक बात स्पष्ट होती है कि इस देश में संविधान का राज है, परिवार का राज नहीं है और किसी भी परिवार के लिए preferential treatment नहीं हो सकता है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सूरत कोर्ट द्वारा खारिज की गई याचिका पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ,''हमने पहले भी ऐसा कहा कि उन्होंने(राहुल गांधी) खुद को कानून से ऊपर मान लिया है। उन्हें विशेष दर्ज़ा क्यों नहीं दिया जा रहा है, ऐसा उनके कुछ लोग बोल रहे हैं। जब कोई व्यक्ति खुद को कानून से ऊपर समझता है तो उसे लगता है कि मैंने कुछ गलती थोड़ी की है|
मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की सजा रद्द करने की अपील खारिज
गुजरात की सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2019 में 'मोदी उपनाम' टिप्पणी पर मानहानि मामले में अपनी सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी।