मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की सजा रद्द करने की अपील खारिज, अन्य विकल्पों पर विचार करेगी कांग्रेस

सूरत: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट से राहत नहीं मिली है| सूरत की सत्र अदालत ने गुरुवार को राहुल गांधी की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें अदालत के उस आदेश पर…

मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की सजा रद्द करने की अपील खारिज, अन्य विकल्पों पर विचार करेगी कांग्रेस
मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की सजा रद्द करने की अपील खारिज, अन्य विकल्पों पर विचार करेगी कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

सूरत:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट से राहत नहीं मिली है| सूरत की सत्र अदालत ने गुरुवार को राहुल गांधी की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें अदालत के उस आदेश पर रोक लगाने और निलंबन की मांग की गई थी, जिसमें उन्हें 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।



गुजरात की सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2019 में 'मोदी उपनाम' टिप्पणी पर मानहानि मामले में अपनी सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी। सत्र अदालत ने 13 अप्रैल को दोनों पक्षों को सुना था और फैसला 20 अप्रैल के लिए सुरक्षित रख लिया था। अगर आज अदालत राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा देती या निलंबित कर देती, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद में बहाल किया जा सकता था।



कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ,''कानून के तहत अभी भी हमारे पास जो भी विकल्प उपलब्ध हैं, हम उन सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे|



राहुल गांधी के अपने बयान 'सभी चोरों (ललित मोदी-नीरव मोदी) का सरनेम मोदी क्यों है' के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद, राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।



राहुल गांधी ने सूरत अदालत के आदेश के खिलाफ 3 अप्रैल को सत्र अदालत का रुख किया था| उनके वकीलों ने दो आवेदन भी दाखिल किए थे| जिनमें एक सजा पर रोक के लिए और दूसरा अपील के निस्तारण तक दोषी ठहराये जाने पर स्थगन के लिए था| राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में कहा था कि ,'' अधिकतम सजा की कोई जरूरत नहीं है, मुकदमा निष्पक्ष नहीं था| वकील ने अदालत से कहा, मजिस्ट्रेट द्वारा दिया गया फैसला "अजीब" था क्योंकि निचली अदालत के जज ने "रिकॉर्ड पर मौजूद सभी सबूतों को एक साथ जोड़ दिया",






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।